Advertising
Home Top stories हीटवेव में लापरवाही ना करे हेल्थ स्टाफ: CMHO ने हेल्थ सेंटर...
Advertising
<

हीटवेव में लापरवाही ना करे हेल्थ स्टाफ: CMHO ने हेल्थ सेंटर का विजिट कर सभी को अलर्ट होकर काम करने के निर्देश दिए – Jaisalmer News

0
हीटवेव में लापरवाही ना करे हेल्थ स्टाफ:  CMHO ने हेल्थ सेंटर का विजिट कर सभी को अलर्ट होकर काम करने के निर्देश दिए – Jaisalmer News

हीटवेव में लापरवाही ना करे हेल्थ स्टाफ: CMHO ने हेल्थ सेंटर का विजिट कर सभी को अलर्ट होकर काम करने के निर्देश दिए – Jaisalmer News

जैसलमेर। जिले में लू-तापघात को लेकर CMHO ने हेल्थ सेंटर का निरिक्षण किया।

सीएमएचओ डॉ राजेंद्र पालीवाल ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लू-तापघात प्रबंधन, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं विभागीय कार्यक्रमों को लेकर हेल्थ स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने गुरुवार को PHC भारेवाला, CHC मोहनगढ़ और नाचना का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों व विभागीय कर्मचारियों को लू-तापघात प्रबंधन के संबंध में दिशा निर्देश दिए और हीटवेव में लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। CMHO ने लापरवाही बरतने पर हेल्थ सेंटर के प्रभारी की जिम्मेदारी तय करने की बात कही।

हेल्थ सेंटर की जांच कर अधिकारियों की निर्देश।

PHC-CHC का किया निरीक्षण

Advertising

CMHO डॉ राजेंद्र पालीवाल ने चिकित्सा अधिकारियो व विभागीय कर्मचारियों को अलर्ट मोड और प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ काम कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों तक पूरी मुस्तैदी के साथ जांच, दवा, इलाज सहित तमाम चिकित्सा व्यवस्थाएं पुख्ता रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर कोई भी लापरवाही या कमी सामने आती है तो चिकित्सा संस्थान के प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

किसी प्रकार की कमी नहीं रखने के दिए निर्देश

डॉ पालीवाल ने हीटवेव प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों एवं गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही हॉस्पिटल में पर्याप्त मात्रा में पंखे, कूलर, एसी, वाटर कूलर की व्यवस्था रखने की बात कही। जांच, दवा एवं इलाज के प्रबंधन में कोई भी कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। डॉ पालीवाल ने सभी चिकित्सा संस्थान पर हीटवेव के इलाज से संबंधित दवाओं, आइसपैक आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता करने, एम्बुलेंस में सभी जरूरी संसाधन चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए। ताकि आपात स्थितियों में तुरंत रूप से राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने अस्पतालों में लू तापघात के रोगियों के लिए स्थापित डेडिकेटेड वार्ड का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों को निर्देश देते डॉ राजेंद्र पालीवाल।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising