हिमाचल-17 दिन में 19 बार बादल फटे, 82 की मौत: बद्रीनाथ मार्ग बंद; MP के शहडोल में 3 हजार घरों में पानी भरा h3>
- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Update; MP Rajasthan Gujarat | Uttarakhand Himachal Floods Landslides
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुआ। राज्य में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और इससे हुए सड़क हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। इसके चलते नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के पास सड़क बंद हो गई है। वाहनों को सुरक्षा के लिए रोक दिया गया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।
मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण मानसून जमकर बरस रहा है। शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। आधी रात में 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। इससे काफी नुकसान हुआ है।
राजस्थान में मानसून आज से फिर तेजी पकड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है, जो अब धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को करौली के महावीर जी में 30mm, चूरू में 32.4mm, बांसवाड़ा के अरथुवाना में 35mm बारिश हुई।
छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अंबिकापुर में कई घरों में पानी घुस गया। कई कार तीन फीट तक पानी में डूब गईं। नेशनल हाईवे 343, अंबिकापुर-राजपुर मुख्य मार्ग पर नदियां पुल के ऊपर बह रही हैं।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
दिल्ली में सोमवार सुबग हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
मध्य प्रदेश के शहडोल में रेलवे पटरियां डूबने से 4 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।
हिमाचल के मंडी में थुनाग में बादल फटने के बाद कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
मंडी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू जारी है। बादल फटने के कारण यहां 14 लोगों की मौत हुई। 31 लापता हैं।
गुजरात के नवसारी में 2 दिनों से भारी बारिश के चलते पूर्णा नदी उफान पर है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोले गए।
देशभर में मौसम का हाल जानने के लिए इस ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली: लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, महरौली-बदरपुर रोड पर पानी भरा
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हो गया है।
महरौली-बदरपुर रोड पर सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन जल निकासी का काम कर रहा है।
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में लगातार बारिश से NH-48 पर जाम
दिल्ली में रविवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम के बीच नेशनल हाईवे-48 पर ट्रैफिक धीमा हो गया है।
पीक आवर्स (भीड़भाड़ के समय) में जाम और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक भी ऐसा ही बारिश वाला मौसम बना रहेगा। लोग यात्रा करते समय सतर्क रहें।
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान के नीम का थाने में तेज बारिश से गर्मी से राहत मिली
राजस्थान के नीम का थाना में रातभर हुई तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश के बाद निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चमोली में भारी बारिश से भूस्खलन, बद्रीनाथ हाईवे बंद
चमोली जिले में तेज बारिश के कारण उम्माटा बद्रीश होटल के पास बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा भूस्खलन हुआ है। इसके चलते नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के पास सड़क बंद हो गई है।
वाहनों को सुरक्षा के लिए रोक दिया गया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन बरसात की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिहार के 26 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट; प्रदेश में अब तक सामान्य से 42% कम बारिश
बिहार में एक से दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 5 जुलाई तक राज्य में 219 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 126 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 42 प्रतिशत कम है। पूरी खबर पढ़ें…
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नोएडा में भारी बारिश, तापमान में गिरावट
नोएडा में हुई भारी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था। बारिश से गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा व सुहावना हो गया है।
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में हल्की बारिश से गर्मी और उमस से राहत
दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई है।
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तेज बारिश से तापमान गिरा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और मौसम ठंडा हो गया। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
01:22 AM7 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; श्रीगंगानगर में दो मकानों की छत गिरी, बच्चे की मौत
प्रदेश में आज 2 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
राजस्थान में चल रहा तेज बारिश का दौर रविवार को थोड़ा धीमा पड़ गया। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में हल्की धूप निकली, जिससे शहरों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया।
श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में शनिवार रात 11:30 बजे तेज बारिश के दौरान दो मकानों की छत गिर गई। हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में मौसम की तस्वीरें…
बूंदी के नमाना क्षेत्र की श्यामू पुलिया से बहकर घोड़ा पछाड़ नदी में गिरी कार को क्रेन से निकाला गया। कार सवार पिता-पुत्र सुरक्षित हैं।
सिरोही जिले के माउंट आबू में रविवार सुबह 5 से 7 बजे तक बारिश का दौर चला। इसके बाद आबू के पहाड़ से झरने बहने लगे।
01:14 AM7 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
सिवनी-बालाघाट में बाढ़ का खतरा; एमपी के आधे हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी
मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार तेज बारिश होने की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं। मंडला, श्योपुर-डिंडौरी में रविवार को भी बाढ़ जैसे हालात रहे। नर्मदा नदी के निचले इलाकों में खतरा ज्यादा है इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है। शहडोल के सरकारी अस्पताल के वार्डों में पानी भर गया। उमरिया में सड़कें पानी-पानी हो गईं। जबलपुर के बरगी डैम के 9 गेट भी खोलने पड़े।
वहीं, सोमवार को जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, बैतूल समेत आधे प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
राज्य में मौसम की 2 तस्वीरें….
उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के 4 गेट रविवार दोपहर को खोल दिए गए। इससे पहले एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा था।
जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए। जिला प्रशासन और बांध प्रबंधन ने नर्मदा नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
01:05 AM7 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मानसून में 16% ज्यादा बरसे बादल
पंजाब में आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार भी यही हालात रहने वाले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल मानसून सीजन के दौरान पूरे राज्य में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी।
1 जून से 6 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 89.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि इन दिनों में सामान्यता 77.4 मिमी बारिश होती है। ये बारिश सामान्य से 16 फीसदी अधिक है। पूरी खबर पढ़ें…
01:00 AM7 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के 6 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट; मानसून में अब तक 22% ज्यादा बारिश
हरियाणा के 6 जिलों में आज तेज बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
इसके अलावा बचे 16 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री के बाद 90.7mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य तौर पर 74.4mm के मुकाबले 22% ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें…
12:58 AM7 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
8 जुलाई के मौसम का हाल….
दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। यूपी में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, और बागेश्वर जैसे जिलों में लैंडस्लाइड हो सकती है। चारधाम यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, खासकर कांगड़ा, मंडी, और सिरमौर जैसे जिलों में। रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं। बादल फटने और लैंडस्लाइड का खतरा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी तेज बारिश की चेतावनी है। बिजली भी गिर सकती है।
12:57 AM7 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल
12:56 AM7 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा



