Advertising
Home Top stories हरियाणा के मुरथल ढाबे में ₹1100 का एक परांठा: बिल देख...
Advertising
<

हरियाणा के मुरथल ढाबे में ₹1100 का एक परांठा: बिल देख दिल्ली का कस्टमर हुआ हैरान; बोला- किसान की फसल के अलावा सब महंगा है – Sonipat News

0
हरियाणा के मुरथल ढाबे में ₹1100 का एक परांठा:  बिल देख दिल्ली का कस्टमर हुआ हैरान; बोला- किसान की फसल के अलावा सब महंगा है – Sonipat News

हरियाणा के मुरथल ढाबे में ₹1100 का एक परांठा: बिल देख दिल्ली का कस्टमर हुआ हैरान; बोला- किसान की फसल के अलावा सब महंगा है – Sonipat News

मुरथल में ढाबे पर तैयार किया गया परांठा।

हरियाणा के मुरथल ढाबे में एक परांठा करीब 1100 रुपए में मिला। दिल्ली के कस्टमर ने जब इसका बिल देखा तो हैरान रह गया। उसने कहा कि जब उसने ढाबा मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि इसकी पेमेंट करो। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर बिल को पोस्ट कर लिखा कि किसान

.

यह बिल वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट करने शुरू कर दिए। इसमें एक यूजर ने लिखा- इसमें लिखा- एक परांठे और पानी की बोतल का बिल 1184 रुपए!!! इतने में तो पूरे परिवार को पेट भर जाएगा।

बिल वायरल होकर ढाबा मालिक तक भी पहुंच गया। जिसको लेकर लोग तीखे रिएक्शन दे रहे थे। इसके बाद ढाबा मालिक ने सफाई दी कि परांठा 21 इंच का था, डिस्काउंट न मिलने पर ग्राहक ने बिल को गलत तरीके से पेश किया।

सबसे पहले बिल की कॉपी देखें…

Advertising

ग्राहक की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया बिल।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला….

  • रेशम ढाबे पर परांठा खाने पहुंचा था युवक: सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि मुरथल के रेशम ढाबा में एक युवक ने एक परांठा और पानी की बोतल का ऑर्डर दिया। परांठा खाने के बाद जब उसने इसका बिल मांगा तो 1,184 रुपए की पर्ची उसे थमा दी गई। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने वेटर से सवाल किया तो उसने ढाबा मालिक से मिलने के लिए कहा।
  • ढाबा मालिक से मिला, पेमेंट जमा कराई: युवक ने ढाबा मालिक से संपर्क किया। आरोप है कि ढाबा मालिक ने उसे बिल चुकाने को कहा, उसकी कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद युवक ने किसी तरह बिल जमा करा दिया। मगर, इसके बाद उसने इस बिल को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिस पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर एक परांठा इतना महंगा कैसे हो सकता है?
  • लोगों ने बिल पर दी तीखी प्रतिक्रियाएं: एक्स पर ए शुक्ला (@AShukkla) नाम के यूजर ने इस बिल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “परांठा काफी लंबा-चौड़ा था। किसान की फसल के अलावा सब महंगा है”। कुछ ने सवाल उठाए कि एक परांठे की कीमत 1,099 रुपए कैसे हो सकती है। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि इतनी कीमत में तो पूरा परिवार पेट भर परांठे खा सकता है।

ढाबे पर परांठा लेकर आता वेटर।

बिल को लेकर ढाबा प्रबंधन ने दी सफाई

  • स्पेशल परांठा था, 5-6 लोगों ने खाया: मामले के बाद जब रेशम ढाबा के मैनेजर मंगत मलिक से बातचीत की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि यह परांठा साधारण नहीं था। यह 21 इंच का स्पेशल परांठा था, जिसमें 6 प्रकार की सब्जियां, रायता, सलाद, गुलाब जामुन, खीर और 4 पापड़ शामिल थे। यह परांठा एक तरह का फुल मील था, जिसे 5-6 लोगों ने मिलकर खाया।
  • 20% डिस्काउंट न मिलने पर बिल को किया वायरल: ढाबा मैनेजर मंगत मालिक ने बताया कि दिल्ली से आए कुछ लोगों ने खाना खाने के बाद 20% डिस्काउंट की मांग की। मगर, डिस्काउंट न मिलने पर उन्होंने बिल को गलत तरीके से पेश कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि, असलियत यह थी कि एक ही परांठा 5-6 लोगों ने शेयर किया था और यह एक संपूर्ण भोजन जैसा था।

मुरथल: स्वाद और परांठों का हब हरियाणा के सोनीपत जिले का मुरथल अपने स्वादिष्ट परांठों और बड़े-बड़े हाईटेक ढाबों के लिए जाना जाता है। रोड ट्रिप करने वाले लोग अक्सर यहां रुककर भारी भरकम परांठों का लुत्फ उठाते हैं। मुरथल में ‘रेशम ढाबा’ जैसे नामचीन ढाबे परांठों के शौकीनों की पहली पसंद हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising