सोने की कीमतें डॉलर के दबाव में | Gold prices under pressure from dollar | News 4 Social

10
सोने की कीमतें डॉलर के दबाव में | Gold prices under pressure from dollar | News 4 Social

सोने की कीमतें डॉलर के दबाव में | Gold prices under pressure from dollar | News 4 Social

इंदौरPublished: Feb 13, 2024 06:41:46 pm

इंदौर बाजार . 13-2-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64025 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72300 रुपए किलो

सोने की कीमतें डॉलर के दबाव में

सोने की कीमतें डॉलर के दबाव में

सोने की कीमतें डॉलर के दबाव में
इंदौर. सोने की कीमततें डॉलर के दबाव में रहीं क्योंकि निवेशकों ने मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आगे झुकना शुरू कर दिया, जिससे व्यापक रूप से ब्याज दरों के लिए फेडरल रिजर्व की योजनाओं को प्रभावित करने की उम्मीद है। कॉमेक्स पर सोना 2028.50 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.83 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63850 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72450 व टंच 72600 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64025 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 72300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

लहसुन में गिरावट जारी
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से लहसुन के भाव में गिरावट का रुख बना रहा। नई लहसुन की आवक 40 हजार बोरी, प्याज की 25 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1400 से 1500, राशन 1200 से 1300, गुल्ला (छोटा आलू) 7 से 8, प्याज बेस्ट 1500 से 1900, मीडियम 1300 से 1500, गोल्टा 800 से 900, लहसुन ऊंटी नई 23000 से 25000, देशी लहसुन 21000 से 23000, एवरेज 19000 से 20000, बारिक 12000 से 13000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
खाद्य तेलों के स्टॉक में आ रही है गिरावट
इंदौर. विदेशों से खाद्य तेलों के आयात की गति सामान्य हो जाने से बंदरगाहों पर तथा पाइप लाइन में इसका स्टॉक घटने लगा है। सरकार ने बंदरगाह अधिकारियों के आयातित खाद्य तेलों की खेपों को जल्दी से जल्दी क्लीयरेंस देने के लिए कहा है ताकि घरेलू प्रभाग में इसकी आपूर्ति का नियमित प्रवाह जारी रह सके। खाद्य तेलों का घरेलू बाजार भाव पिछले कुछ महीनों से एक निश्चित सीमा में लगभग स्थिर बना हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1 फरवरी 2024 को भारतीय बंदरगाहों पर 17.95 लाख टन एवं पाइप लाइन में 8.54 लाख टन खाद्य तेलों का स्टॉक मौजूद था जबकि 1 जनवरी 2024 को इसकी मात्रा क्रमश: 19.48 लाख टन एवं 9.49 लाख टन रही थी।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1450 से 1470, मुंबई मूंगफली तेल 1450 से 1460, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 895 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840 से 845, मुंबई सोया रिफाइंड 885 से 890, मुंबई पाम तेल 850 से 855, इंदौर पाम 907, राजकोट तेलिया 2280, गुजरात लूज 1425, कपास्या तेल इंदौर 825 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, नया रायड़ा 3900 से 4500, सोयाबीन नई 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4650, लक्ष्मी 4625, सांवरिया इटारसी 4600, खंडवा 4600, धानुका 4675, एमएस नीमच 4700, एमएस पचोर 4600 व एवी 4550 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1650, देवास 1650, उज्जैन 1650, खंडवा 1625, बुरहानपुर 1625, अकोला 2600 रुपए।
—-

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News