सीतामढ़ी में जानकी नवमी के दिन महोत्सव का आगाज, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुती

12
सीतामढ़ी में जानकी नवमी के दिन महोत्सव का आगाज, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुती

सीतामढ़ी में जानकी नवमी के दिन महोत्सव का आगाज, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुती

सीतामढ़ी: जानकी नवमी पर शनिवार को सीतामढ़ी महोत्सव का आगाज हो गया। दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 30 अप्रैल को कैलाश खेर के सूफी गायन के साथ इसका समापन होगा। मौके पर डिप्टी सीएम ने जानकी नवमी और माता सीता की धरती की महत्ता पर काफी कम बोले। विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों पर अधिक जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनएच 77 तक मेहसौल होते हुए जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई। मेहसौल में रेलवे ओवर ब्रिज वर्षों से लंबित था। उसका काम शुरू हो गया है। सीएम नीतीश कुमार की सोच हर जिला में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। सदर अस्पताल को मिशन -60 के तहत विकसित एवं व्यवस्थित किया गया है।

2025 तक 10 लाख को नौकरी देंगे

डिप्टी सीएम यादव ने कहा, यहां पर युवा अधिक है। वे भरोसा दिलाने आये है कि अपने वादे पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई एवं कार्रवाई पर लगातार काम कर रहे है। कहा कि 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किए थे। अब 10 लाख नौकरी के साथ 10 लाख लोगों को रोजगार देने की योजना है। सूबे में 40 हजार शिक्षकों की बहाली कर दी गई है। दो लाख शिक्षक बहाल होंगे। गृह विभाग में 70 हजार युवाओं की बहाली होनी है। एक दिन में 10 हजार पुलिस की बहाली की गई है। स्वास्थ्य में विभाग में भी रिक्त पदों पर 1.60 लाख की बहाली होनी है। शिक्षक राजकीय होंगे। उन्हें आकर्षक वेतन मिलेगा। उन्होंने फिर वादा किया कि 2025 तक 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे।

Bihar News: सीतामढ़ी में कैलाश खेर बिखेरेंगे सूफी संगीत का जलवा, महोत्सव का उद्घाटन करेंगे तेजस्वी यादव

महोत्सव का बजट बढ़ाया जाये : सांसद

स्थानीय सांसद सुनील कुमार पिंटू ने सबों को जानकी नवमी की बधाई दी। उन्होंने डिप्टी सीएम से कहा कि वे बतौर पर्यटन मंत्री पहली बार महोत्सव का उद्घाटन किये है। पिंटू ने उनसे महोत्सव का बजट 50 से 75 लाख करने की मांग की। इसके आलावा पटना के तर्ज पर पुनौरा धाम पर भी पर्यटन विभाग की ओर से गंगा आरती की व्यवस्था कराने और शहर के बाईपास रोड की मरम्मत कराने की मांग की। उनकी मांग पर डिप्टी सीएम ने उक्त सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की बात कही। विधान परिषद के उप सभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि माता जानकी की शक्ति, सेवा एवं समर्पण पूरे भारत में नारी सशक्तिकरण का अनोखा उदाहरण है। सीता के चलते ही भगवान पुरूषोत्तम राम बने थे। सीता की इस धरती का अयोध्या से अधिक महत्व है। उन्होंने पुनौरा धाम पर माता सीता की विश्वस्तरीय आदमकद प्रतिमा के निर्माण की मांग की।

Navbharat Times -बिहार में ‘जानकी नवमी’ पर छुट्टी को लेकर गरमाई सियासत, नीतीश सरकार की घोषणा के बाद केंद्र के पाले में गेंद

सीतामढ़ी में जन्म सौभाग्य की बात : देवेश

विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि सीतामढ़ी के लोग अपना सौभाग्य मानते है कि उनका जन्म मां जानकी की जन्म धरती पर हुआ है। राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि चीनी मिल को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें कानूनी अड़चन है, जिसे दूर किया जा रहा है। किसानों के बकाया का भी भुगतान होगा। विधान पार्षद रामेश्वर कुशवाहा ने डिप्टी सीएम से मां जानकी की धरती पर आते रहने की अपील की और कहा कि जानकी का आशीर्वाद मिलेगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News