सीतामढ़ी में छात्रा से गैंगरेप : दो नामजद, घटना के 50 घंटे बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, जानिए पीड़िता ने क्‍या बताया

120

सीतामढ़ी में छात्रा से गैंगरेप : दो नामजद, घटना के 50 घंटे बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, जानिए पीड़िता ने क्‍या बताया

पीड़िता ने बताया तीन युवकों ने दो लड़कियों को घेर लिया। पीडि़ता ने बताया लड़कों ने उसे दबाेच लिया। उसकी सहेली भागने में सफल हो गई। पीड़िता ने बताया आरोपियों ने उसे कोई नशीली चीज सुंघा दी। फिर तीनों उसे जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया। अगले दिन यानी शनिवार की सुबह वह होश में आई। इसके बाद उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी

 

सीतामढ़ी में गैंगरेप
सीतामढ़ी : जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र में 10 वीं की एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। घटना 50 घंटे पूर्व की है और पुलिस को इसकी जानकारी मिल भी चुकी है। फिर भी आरोपित युवकों तक पुलिस की हाथ नही पहुंच सकी है। वैसे पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी करने की बात कह रही है।
navbharat times -घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार
पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार की रात वह पड़ोसी के घर से शादी समारोह में गई थी। रात्रि के करीब डेढ़ बजे अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों को घेर लिया। वह युवकों के चंगुल में फंस गई, जबकि उसकी सहेली बच निकली। यानी सहेली भाग जाने में सफल रही। युवकों ने पीड़िता को कोई नशीले चीज सुंघा दिया। फिर तीनों उसे जंगल की ओर ले गये, जहां उसके साथ दुराचार किया गया। अगले दिन यानी शनिवार की सुबह वह होश में आई। तब वह घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी।
navbharat times -Jharkhand News : गुमला में रेप के आरोपियों को जिंदा जलाया, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
नशे में थे तीनों युवक
दुराचारी युवकों के हवस की शिकार बनी छात्रा ने पुलिस को बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, पीड़िता के साथ महिंदवाडा थाना पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि थाना में महिला पुलिस नहीं होने के कारण उसे सीतामढ़ी शहर स्थित महिला थाना लाया गया। जहां महिला पुलिस पदाधिकारी ने उसका बयान दर्ज किया। इससे पूर्व महिंदवाड़ा पुलिस तुरंत गांव में पहुंची और आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी।
मेडिकल रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई
घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित छात्रा ने गांव के ही संतोष, अभिषेक और ब्रजेश नामक युवकों पर आरोप लगाया है। महिला थानाध्यक्ष रेखा कुमारी आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही हैं। उन्‍होंने एनबीटी को बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने आरोपित युवकों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : girl raped in sitamarhi: even after 50 hours of two named incidents, no arrest of the accused
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News