सहकारी समिति ने तौकीर के घर नोटिस चस्पा किया: 1990 में मौलाना तौकीर ने 5 हजार का लिया था लोन, हो सकती है कुर्की – Bareilly News h3>
बरेली बबाल के मास्टर माइंड तौकीर रजा अब चौतरफा घिरते जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद हर विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई में जुट गया है। इसी कड़ी में सहकारी समिति ने तौकीर रजा के बरेली के कोतवाली क्षेत्र के सौदागरान स्थित घर के बाहर वसूली का
.
तौकीर रजा के घर के बाहर चस्पा वसूली का नोटिस
35 साल पुराना लोन बना सिरदर्द
बहु-उद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) रसूलपुर पुठी, ब्लॉक सालारपुर, जिला बदायूं की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि मौलाना तौकीर रजा ने 29 अक्टूबर 1990 को समिति से अल्पकालिक फसली ऋण योजना के तहत 5055 रुपये का लोन लिया था। यह रकम आज तक जमा नहीं की गई है। ब्याज और जुर्माने सहित अब यह बकाया बढ़कर करीब 40 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
सहकारी समिति ने दी अंतिम चेतावनी
नोटिस में कहा गया है कि यदि तौकीर रजा 15 दिन के भीतर पूरी बकाया रकम जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 95(क) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस प्रक्रिया में उनकी संपत्ति भू-राजस्व की तरह कुर्क की जा सकती है। साथ ही बकाया रकम पर तावानी ब्याज और संग्रह शुल्क भी वसूला जाएगा।
विभागों को भेजी गई रिपोर्ट
सहकारी समिति ने नोटिस की प्रतिलिपि जिला सहकारी बैंक बदायूं, विकास अधिकारी (सहकारी), सहायक आयुक्त सहकारिता और सचिव बदायूं जिला सहकारी बैंक को भेजी है। सचिव ने पत्र में लिखा है कि यदि राशि समय से जमा नहीं की जाती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- 1990 में तौकीर रजा ने 5055 रुपये का लिया था फसली लोन
- 35 साल बाद भी रकम वापस नहीं की, अब ब्याज सहित करीब 40 हजार बकाया
- सहकारी समिति ने घर पर चस्पा किया अंतिम नोटिस
- 15 दिन में रकम न चुकाने पर कुर्की की कार्रवाई होगी
- तौकीर रजा इस वक्त फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद
- बरेली बवाल केस में 90 आरोपी गिरफ्तार, 250 करोड़ की संपत्ति सील
तौकीर पर पहले से कई केस और संपत्ति सील
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को मास्टरमाइंड मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस केस में अब तक 90 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रशासन अब तक तौकीर और उनके समर्थकों से जुड़ी करीब 250 करोड़ की संपत्तियां सील या ध्वस्त कर चुका है।



