Advertising
Home Top stories सर्पदंश व करंट से एक ही परिवार के दो की मौत
Advertising
<

सर्पदंश व करंट से एक ही परिवार के दो की मौत

5
सर्पदंश व करंट से एक ही परिवार के दो की मौत

सर्पदंश व करंट से एक ही परिवार के दो की मौत

दरभंगा/कुशेश्वरस्थान, हिटी। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली गांव में गुरुवार को हुई दो अलग-अलग…

हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSat, 01 Jun 2024 01:15 AM

ऐप पर पढ़ें

दरभंगा/कुशेश्वरस्थान, हिटी। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली गांव में गुरुवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार की एक बच्ची व एक महिला की मौत हो गई। विवाहिता की मौत जहां सर्पदंश से हुई, वहीं करंट लगने से बच्ची की जान चली गई।
ाटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि सर्पदंश की शिकार हुई महिला पूर्व मुखिया के पौत्र की पत्नी थी, जबकि करेंट की शिकार हुई बच्ची उसके दूसरे पौत्र की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार हरौली पंचायत के पूर्व मुखिया व उक्त गांव के राम बहादुर पासवान के पौत्र अभिनव कुमार पासवान की पत्नी मनीषा कुमारी (30) दोपहर लगभग तीन बजे आंगन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसके पैर में विषैले सांप डस लिया। परिजनों ने उसे पीएचसी सतीघाट में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतका के ससुर वकील पासवान ने बताया कि पीएचसी पहुंचने पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरव आनंद की देखरेख में इलाज शुरू हुआ। स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे डीएमसीएच भेज दिया। मनीषा कुमारी को छह वर्ष का एक पुत्र और छह माह की पुत्री है। पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद ने बताया कि यह हेमोटॉक्सिक का केस था। इस तरह के पेशेंट को आईसीयू में भर्ती करने की आवश्यकता होती है। पीएचसी में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से उसे डीएमसीएच रेफर किया गया। वहीं, डीएमसीएच में परिजनों ने बताया कि सतीघाट पीएचसी में एवीएस उपलब्ध नहीं रहने से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मनीषा कुमारी काम कर घर चलाती थीं। उनके पति बेरोजगार हैं। पांच वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। बेंता थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी ओर उक्त गांव के ही रंजीत पासवान के पांच वर्षीया पुत्री करीना कुमारी की मौत करंट से हो गई। बताया जा रहा है कि करीना कैंची लेकर अकेले घर में खेल रही थी। इसी दौरान खेल-खेल में ही वह बिजली तार को काटने लगी। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना को किसी ने नहीं देखा। काफी देर के बाद जब बच्ची की खोजबीन शुरू हुई तो उसकी मौत हो चुकी थी। बिजली का तार कटा हुआ देख लोगों को समझ में पूरा मामला आ गया। पूर्व उप प्रमुख बच्चा राय, मुखिया राजीव कुमार झा, सरपंच सिकेन्दर पासवान, पूर्व सरपंच शालिग्राम सिंह सहित कई लोगों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

Advertising

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising