सम्राट चौधरी के जरिए BJP ने डुबोई नीतीश की लुटिया… कुशवाहा बोले- अब वो पहले जैसे नहीं रहे

11
सम्राट चौधरी के जरिए BJP ने डुबोई नीतीश की लुटिया… कुशवाहा बोले- अब वो पहले जैसे नहीं रहे

सम्राट चौधरी के जरिए BJP ने डुबोई नीतीश की लुटिया… कुशवाहा बोले- अब वो पहले जैसे नहीं रहे


Reported by केशव सुमन सिंह | Edited by सुधेंद्र प्रताप सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 28 Mar 2023, 6:28 pm

उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की सियासत में अब अप्रासंगिक हो चले हैं। कुशवाहा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। उनके सहयोगियों ने ही नीतीश कुमार को कमजोर किया।

 

हाइलाइट्स

  • उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश कुमार पहले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खुलकर बोलते थे
  • सम्राट चौधरी के जरिए बीजेपी ने नीतीश कुमार की लुटिया डुबोई: कुशवाहा
  • राहुल गांधी के सवाल पर चुप क्यों हैं नीतीश कुमार: उपेंद्र कुशवाहा
पटना: लंबे समय बाद उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के खिलाफ एक बार फिर तीखे बयान दिए हैं। कभी जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश कुमार से नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके हैं। अब उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी ताकत बटोरने के लिए सम्राट अशोक की जयंती का आयोजन किया था। इसमें उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी की। साथ ही राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म होने के सवाल पर नीतीश कुमार पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब पहले जैसे नहीं रहे हैं।

पहले जैसे नहीं रहे नीतीश कुमार: कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष के नाते उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को अप्रासंगिक बता दिया। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार अब पहले जैसे नहीं रहे।’ उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पहले नीतीश कुमार खुलकर बोलते थे लेकिन अब वो मौन हैं। पत्रकारों ने जब कुशवाहा से सवाल पूछा कि उनकी चुप्पी का कारण क्या हो सकता है? इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने टका सा जवाब देते हुए कहा कि यह बात तो आपको उनसे ही पूछनी चाहिए क्योंकि पहले वह गरज कर बोलते थे।

बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हो रहे नीतीश: कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक होता हुआ बताया है। साथ ही जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन से चल रही सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से आरजेडी भले अपना चेहरा कुछ और दिखाती हो। मगर वो परिवारवाद से बाहर नहीं आ सकती है। उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नाम लेते हुए कहा कि लालू यादव अपने परिवार के अलावा किसी और का विकास नहीं कर सकते हैं।

चौधरी को BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कुशवाहा खुश

उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट अशोक जयंती के बहाने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। वहीं उन्होंने यह भी बताने की कोशिश की कि बिहार में उनकी और लव कुश वोटरों की अहम भूमिका है। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को बिहार में पार्टी का अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने नीतीश कुमार की ‘खटिया’ खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक तौर पर देखा जाए अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है।

नीतीश कुमार ने खुद मारी पांव पर कुल्हाड़ी: कुशवाहा

एक सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। एक तरफ जहां राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद इसका फायदा उन्हें मिल सकता था। लेकिन उनके सहयोगी दल ने यह साफ कह दिया है कि ‘ना उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है, ना नीतीश जी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।’ बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव के इस बयान को कोट करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी दल ने ही उनकी लुटिया डूबा दी है। जब उन्हें ही रुचि नहीं है तो ऐसे में अब क्या कहा जा सकता है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश जी कमजोर हुए हैं और उन्हें कमजोर करने में उनके सहयोगियों का ही हाथ है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पढ़ें लेटेस्ट की ताजा खबरें लोकप्रिय की हिंदी वेबसाइट नवभारत टाइम्स पर

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News