समय निकालकर गीता-रामायण पढ़ लो… राखी सावंत ने 5 वक्त की नमाज का किया जिक्र तो लोगों ने दी नसीहत

8
समय निकालकर गीता-रामायण पढ़ लो… राखी सावंत ने 5 वक्त की नमाज का किया जिक्र तो लोगों ने दी नसीहत

समय निकालकर गीता-रामायण पढ़ लो… राखी सावंत ने 5 वक्त की नमाज का किया जिक्र तो लोगों ने दी नसीहत

राखी सावंत रमजान महीने में रोजा रख रही हैं। वह 5 वक्त की नमाज भी पढ़ रही हैं। मतलब राखी वो सब फॉलो कर रही हैं, जो कुरान में लिखा है। जो एक मुसलमान शख्स इस पाक महीने में अपनाता है। मानता है। वैसे हम ये सब दावा नहीं कर रहे हैं। खुद एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने बताया है। कहा है कि वो रोजे में मेकअप तक नहीं कर रही हैं। दो दिन में ही उनके चेहरे पर नूर आ गया है। इसके अलावा उन्होंने आदिल खान दुर्रानी का भी जिक्र किया है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।

राखी सावंत मीडिया में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह मीडिया से बात करते हुए कहती हैं- दरअसल क्या है ना कि रोजे में मेकअप करते नहीं हैं। तभी उनकी वो घुंघराले बालों वाली दोस्त कहती हैं- आप बिना मेकअप के ही इतनी सुंदर दिखती हैं। दो दिन में ही इतना ग्लो आ चुका है। अभी देखना 30 दिन में कितने सुंदर हो जाएंगी आप।

Rakhi Sawant: बिश्नोई समाज से राखी सावंत ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोलीं- सलमान नेक इंसान है, प्लीज छोड़ दो

राखी सावंत पढ़ रही हैं नमाज

इसके बाद राखी सावंत (Rakhi Sawant) नमाज के बारे में बताती हैं। कहती हैं- मैं सुबह फजर की नमाज, जोहर की नमाज, असर की नमाज, मगरिब की नमाज, ईशा की नमाज, सारी पढ़ रही हूं। साथ ही तराबी में 20 रकात भी पढ़ रही हूं। अगर आप पढ़ेंगे तो आपके बहुत सारे रुके हुए काम हो जाते हैं। ये मैंने सुना है। इतना सुनते ही उनकी दोस्त कहती हैं कि राखी उनके लिए भी पढ़ दें। तो एक्ट्रेस बोलती हैं- मेरे लिए भी पढ़ना है। आदिल ने जो मेरे पैसे लिए हैं, वो मुझे वापस दे दे।

राखी सावंत पढ़ रही हैं रकात

राखी सावंत कहती हैं कि रकात पढ़ने में पूरी रात लग जाती है। 20 बहुत ज्यादा होती है। मैं तो अभी नई-नई सी हूं। अभी तो इस्लाम में तो मैं छोटा-सा बच्चा हूं। अभी धीरे-धीरे मैं आ रही हूं। लेकिन पांच टाइम की नमाज पढ़ती हूं। लोग कहते हैं- समय नहीं मिलता। 5 टाइम की नमाज के लिए। अरे मैं कहां थी वापस इस्लाम में आई। मेरे पास जब समय है। आर्टिस्ट होकर तो आप लोगों के पास समय क्यों नहीं हो सकता।

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने सलमान खान के लिए बिश्नोई समाज ने मांगी माफ़ी, पपाराजी के सामने लगाई उठक-बैठक

लोगों ने राखी सावंत का पकड़ा झूठ

अब इस वीडियो के देखने के बाद लोगों ने राखी का कई झूठ पकड़ा। मेकअप न करने वाली बात पर एक यूजर ने लिखा- इतना मेकअप तो कर रखा है इसने। एक ने कहा- तराबी की नमाज में पूरी रात नहीं जाती है। एक ने कहा- थोड़ा समय निकाल के मैडम भगवत गीता और रामायण भी पढ़ लोगे तो 10 बार कुरान पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। आपकी सारी इच्छाएं भी पूरी होगी मैडम और आपको पता चल जाएगा कि आपकी समस्या क्या है।