शीतलहर के साथ कोहरा बना लोगों के लिए मुसीबत, शहर में धूप, गांव में ठंड | Fog along with cold wave creates trouble for people | News 4 Social

5

झांसीPublished: Jan 27, 2024 09:34:29 am

झांसी सहित आसपास के इलाकों में शीतलहर के साथ कोहरा आफत बनकर कहर बरपा रहा है। लोगों को यहां ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

Severe cold in Jhansi and Jalaun

झांसी और जालौन में भीषण ठंड – फोटो : सोशल मीडिया

झांसी, ललितपुर, जालौन और उरई में प्रचंड शीतलहर ने तो हर किसी को परेशान ही कर रखा है अब जबरदस्त कोहरा भी लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। सुबह भीषण गलन का सामना लोगों को करना पड़ा। हर कोई सर्दी से कांपता नजर आया। बहुत से लोगों ने अपने घर में आग जलाकर हाथ पैर सेंके। बाजार में भी लकड़ी जलाकर लोग राहत करने का प्रयास कर रहे थे। वातावरण में जबरदस्त कोहरा छाया था जिसकी वजह से वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। हालांकि दोपहर में धूप निकल आने से कुछ राहत रही लेकिन शाम होते ही हालत सुबह की तरह हो गई। तापमान अधिकतम 17 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा।