शहर में 2.30 लाख लोगों ने पहली डोज भी नहीं लगवाई

84

शहर में 2.30 लाख लोगों ने पहली डोज भी नहीं लगवाई

तीसरी लहर की आहट के बीच जिले में 3 लाख लोग ऐसे हैं, जो कोरोना की पहली-दूसरी लहर देखने के बाद भी लापरवाह हैं। ऐसे 2 लाख 30 हजार लोग 85 वार्डों से हैं।

भोपाल. तीसरी लहर की आहट के बीच जिले में 3 लाख लोग ऐसे हैं, जो कोरोना की पहली-दूसरी लहर देखने के बाद भी लापरवाह हैं। ऐसे 2 लाख 30 हजार लोग 85 वार्डों से हैं। आशंका है कि तीसरी लहर आई, तो इन लोगों को वैक्सीन लगवा चुके लोगों के मुकाबले ज्यादा खतरा होगा। भोपाल में 16 लाख 26 हजार 655 लोगों को पहला डोज लगा है, जबकि मार्च 21 में नगर निगम चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में 18 लाख 56 हजार 648 नाम थे। सूची के अनुसार निगम सीमा से ही ये संख्या 2 लाख 29 हजार 993 बैठती है, जो लोग पहला डोज लेने से वंचित हैं। बाकी बैरसिया व अन्य पंचायतों से हैं। अभी तक जिले में 4 लाख 78 हजार 195 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग सकी हैं। जिले में कुल वैक्सीनेशन 21 लाख 4850 है। पहले डोज से वंचित लोगों की तलाश में महिला बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया है। पुराने शहर के वार्डों में सर्वे तेजी से जारी है। यहां के कई वार्ड ऐसे हैं, जिनमें 40 फीसदी को पहला डोज नहीं लगा। जिले में 1800 आंगनबाड़ी हैं, इतनी ही कार्यकर्ता सर्वे में जुटी हैं। इन लोगों की जानकारी एकत्र कर अगस्त आखिरी तक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।

जिले में 19 लाख 30 हजार की आबादी
जिले की टारगेट आबादी करीब 19 लाख 30 हजार है।
जिले में 21 लाख से ज्यादा को लग चुका है टीका।
11 लाख 62 हजार 990 पुरुषों को लगा है टीका।
9 लाख 41 हजार 399 महिलाओं को वैक्सीन लगी
450 अन्य को लगाया जा चुका है टीका।
18 लाख 38 हजार 977 लोगों को कोवीशील्ड लगा
2 लाख 65 हजार 001 लोगों को कोवैक्सीन लगी है।
18 से 44 उम्र के 12 लाख 524 लोगों को लगा टीका।
45 से 60 उम्र के 5 लाख 79 हजार 433 को लगा टीका।
60 वर्ष के पार 3 लाख 24 हजार 893 को वैक्सीन लगी है।

जो पहले डोज से वंचित हैं उनकी तलाश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वे के बाद जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनको वैक्सीन लगवाई जाएगी।
संदीप केरकेट्टा, एडीएम
57 लोगों से वसूला 5900 रुपए जुर्माना
कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर निगम की टीम ने सोमवार को 57 लोगों पर स्पॉट फाइन कर 5900 रुपए की राशि वसूल की। इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने पर 15 व्यक्तियों पर कार्रवाई की। इनसे 3900 रुपए का फाइन वसूला।





उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News