Advertising
Home Top stories विवेकानंद की जयंती पर युवा संवाद कार्यक्रम: निबंध प्रतियोगिता के परिणाम...
Advertising
<

विवेकानंद की जयंती पर युवा संवाद कार्यक्रम: निबंध प्रतियोगिता के परिणाम की हुई घोषणा, विवेक कुमार रहे प्रथम स्थान पर – Samastipur News

5
विवेकानंद की जयंती पर युवा संवाद कार्यक्रम:  निबंध प्रतियोगिता के परिणाम की हुई घोषणा, विवेक कुमार रहे प्रथम स्थान पर – Samastipur News

विवेकानंद की जयंती पर युवा संवाद कार्यक्रम: निबंध प्रतियोगिता के परिणाम की हुई घोषणा, विवेक कुमार रहे प्रथम स्थान पर – Samastipur News

कार्यक्रम में पुरस्कृत छात्र-छात्राएं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर नगर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बलिराम भगत महाविद्यालय में युवा संवाद सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री शुभम कुमार ने किया।

.

कार्यक्रम का उद्घाटन अभाविप उत्तर बिहार के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विनय पांडे, विभाग प्रमुख डॉक्टर नीतिका सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालू कुमारी और नगर मंत्री शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में काम कर रहा

Advertising

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख डॉक्टर नीतिका सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादाई है। सभी युवाओं को विवेकानंद जी के जीवन चरित्र को पढ़ना चाहिए और उसका अनुसरण करना चाहिए।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालू कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

मुख्यवक्ता प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विनय पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद जी के संदेशों को जन जन पहुंचाने और उनके सपनों का भारत बनाने की जिम्मेवारी आज युवा पीढ़ी के कंधों पर है। जो युवा विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर लेते हैं वो कभी भी गलत राह पर नहीं जाता है। वो अपने जीवन को सफल और सार्थक बना लेता है।

अंत में विगत दिनों अभाविप की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की गई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक कुमार ने प्राप्त किया जिसे 1500 नगद राशि, द्वितीय स्थान गौतम कुमार ने प्राप्त किया, जिसे 1100 नगद राशि और तृतीय स्थान शिवानी कुमारी ने प्राप्त किया, जिसे 551 नगद राशि और टॉप 20 प्रतिभागियों को दीवाल घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया।

संवाद कार्यक्रम।

ये लोग रहे उपस्थित

धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री शुभम कुमार और मंच संचालन जिला सह संयोजक केशव माधव ने किया। मौके पर जिला संयोजक कुंदन यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंटू पांडे, अनुराग आनंद, जिला सोशल मीडिया संयोजक निक्कू आर्य, केशव माधव, शुभम कुमार, नगर सह मंत्री विनीत कुमार, सुधांशु कुमार, विक्की कुमार, रजनीश कुमार, प्रिंस कुमार, प्रिंस झा, अंशु चौधरी, अमन प्रजापति, नवनीत कुमार, प्रशांत झा, प्रणव कश्यप, अंशु कुमारी, स्वीटी कुमारी, गुंजा कुमारी, विकास कुमार, नवनीत कुमार, रणधीर कुमार, अमरेश कुमार साहू, राजीव कुमार, अंकित सिंह, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising