| लोकसभा चुनाव 2024 : 58 सीटों पर 3 बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 70.19 फीसदी लोगों ने डाले वोट – Hindi News | Live News in Hindi | ताजा हिंदी खबरें

5
| लोकसभा चुनाव 2024 : 58 सीटों पर 3 बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 70.19 फीसदी लोगों ने डाले वोट – Hindi News | Live News in Hindi | ताजा हिंदी खबरें

| लोकसभा चुनाव 2024 : 58 सीटों पर 3 बजे तक 49.20 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 70.19 फीसदी लोगों ने डाले वोट – Hindi News | Live News in Hindi | ताजा हिंदी खबरें

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत मतदान के लिये लाइन में लगे मतदाता (सौजन्य सोशल मीडिया)

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत शनिवार को दोपहर 1 बजे तक 39.13 प्रतिशत लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। इस बार वोटिंग में पश्चिम बंगाल फिलहाल सबसे आगे है। यहां पर 54.80 फीसदी लोग अब तक अपना वोट डाल चुके हैं वहीं बिहार में 36.48, हरियाणा में 36.48, जम्मू- कश्मीर में 35.22, झारखंड़ में 42.54, ओडिसा में 35.69, उत्तर प्रदेश में 37.23 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं। वहीं दिल्ली में 34.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Loading

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत शनिवार को मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 49.20 प्रतिशत लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। इस बार वोटिंग में पश्चिम बंगाल फिलहाल सबसे आगे है। यहां पर 70.19 फीसदी लोग अब तक अपना वोट डाल चुके हैं वहीं बिहार में 45.21, हरियाणा में 46.26, जम्मू- कश्मीर में 44.41, झारखंड़ में 54.34, ओडिसा में 48.44, उत्तर प्रदेश में 43. 95 फीसदी वोटिंग हो चुकी हैं। वहीं दिल्ली में 44.58 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह मतदान हो रहा है। इस चरण में अब 889 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 11 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

इस छठे चरण में उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीट, हरियाणा में 10 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल में आठ, बिहार में आठ , दिल्ली में सात, ओडिशा में छह, झारखंड में चार और जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 42 सीट पर भी मतदान जारी है। हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और लोगों को मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े देखा गया।

वहीं दिल्ली में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और 60,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। इस छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं। शेष 57 सीट के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा और मतगणना आगामी चार जून को होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News