लालू-तेजस्वी के MLA के बयान पर घमासान; गिरिराज बोले- सब कायर हैं, हिम्मत है तो कुरान पर बोलकर दिखाएं

10
लालू-तेजस्वी के MLA के बयान पर घमासान; गिरिराज बोले- सब कायर हैं, हिम्मत है तो कुरान पर बोलकर दिखाएं

लालू-तेजस्वी के MLA के बयान पर घमासान; गिरिराज बोले- सब कायर हैं, हिम्मत है तो कुरान पर बोलकर दिखाएं

ऐप पर पढ़ें

राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान पर एक बार फिर सियासी घमासान मच गया है। हिंदू देवी मां सरस्वती के बारे में आपत्तिजनक बयान देने पर भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू तेजस्वी समेत कई बड़े नेताओं को निशाने पर लिया है। चिराग पासवान की  लोजपा आर और जीतन राम मांजी की पार्टी हम ने इस बयान की निंदा करते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 

राजद विधायक के बयान की निंदा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो लोग भी हिंदू धर्म और सनातन को अपमानित करते हैं वे कभी दूसरे धर्म के बारे में भी बोलकर दिखाएं। कहा है कि जितने भी लोग हिंदू धर्म पर कटाक्ष करते हैं चाहे राजद के मंत्री या विधायक हों चाहे यूपी के हो या स्टालिन हो, किसी में हिम्मत नहीं है। सब के सब कायर हैं। अगर इनमें हिम्मत है तो कभी कुरान पर कुछ बोलकर दिखाएं,  मोहम्मद साहब के बारे में कुछ बयान देकर देखें। तब इनको पता चलेगा कि किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने का क्या नतीजा होता है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ लोगों द्वारा करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिन्दू आस्था के खिलाफ फिर बिगड़े लालू के विधायक फतेह बहादुर के बोल, देवी दुर्गा के बाद मां सरस्वती पर उठाया सवाल

 

फतेह बहादुर के बयान पर बीजेपी के अलावा लोजपा रामविलास और जीतन मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी एवं मोर्चा ने भी हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता रामसागर सिंह ने कहा है कि हिंदू देवी देवताओं पर ऐसा बयान देकर राजद देश प्रदेश को क्या मैसेज देना चाहता है। इससे पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है।  चिराग पासवान के एलजेपी आर के प्रवक्ता चंदन चंदन सिंह ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि आरजेडी के कई नेता मां दुर्गा और मां सरस्वती पर, रामायण और महाभारत पर अक्सर आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहते हैं। इससे सनातन प्रेमियों और हिंदू धर्म के मानने वालों को काफी ठेस पहुंचता है।  हम प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा है कि जब से तेजस्वी यादव की शादी इसाई परिवार में हुई है तब से एजेंडा के तहत अपने मंत्री और विधायकों के द्वारा हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करवा रहे हैं यह सही बात नहीं है। पूर्व मंत्री नीतीन नवीन ने राजद का संस्कार ही बदल गया है। इसके लिए तेजस्वी यादव जिम्मेदार हैं। बीजेपी इसे सहन नहीं करेगी।

दरअसल फतेहबहादुर ने औरंगाबाद में विद्या की देवी मां सरस्वती के बारे में विवादित बात कही और कहा कि इनकी पूजा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हिंदू धर्म के बारे में भी गलतबयानी की। पहले भी वह मां दुर्गा के बारे में विवादित बयान दे चुके हैं। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News