Advertising
Home Top stories लखनऊ में 2 युवक फांसी पर लटके: चौक में दरोगा के...
Advertising
<

लखनऊ में 2 युवक फांसी पर लटके: चौक में दरोगा के बेटे ने सुसाइड किया, इंदिरानगर में फंदे से लटकता मिला युवक – Lucknow News

4
लखनऊ में 2 युवक फांसी पर लटके:  चौक में दरोगा के बेटे ने सुसाइड किया, इंदिरानगर में फंदे से लटकता मिला युवक – Lucknow News

लखनऊ में 2 युवक फांसी पर लटके: चौक में दरोगा के बेटे ने सुसाइड किया, इंदिरानगर में फंदे से लटकता मिला युवक – Lucknow News

लखनऊ के चौक इलाके में रिटायर दरोगा के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों से रुपए न मिलने पर नाराज था। वहीं गाजीपुर थाना क्षेत्र में लवकुश नगर में युवक ने शादी के चार महीने बाद फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस ने शवों का

.

चौक निवासी ज्ञानवीर सिंह रिटायर दरोगा हैं। लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा वीर विक्रम सिंह (26) प्राइवेट कॉलेज से जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को वीर विक्रम ने घरवालों से रुपए मांगे थे। घरवालों ने पैसा देने से मना कर दिया। जिसके बाद नाराज होकर अपने कमरे में चला गया।

फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए

काफी देर बाद भी जब वह नीचे नहीं आया तो घरवाले उसके कमरे में गए तो वीर विक्रम पंखे से कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। बेटे के लटकता देख परिवार की होश उड़ गए। जिसके बाद आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां गीता व भाई अभिषेक है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने अभी सूचना नहीं दी है।

शादी के चार महीने बाद युवक ने लगाई फांसी

Advertising

वहीं इंदिरा नगर इलाके में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की चार महीने पहले ही लव मैरिज शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि लवकुशनगर निवासी सनी (35) नशे का आदी था। चार महीने पहले सनी ने मोहल्ले में ही रहने वाली लक्ष्मी नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। शनि के मौसेरे भाई जितेन्द्र ने बताया कि रविवार शाम को शनि का घर की दूसरी मंजिल पर लक्ष्मी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

मोबाइल डिटेल जांच की मांग

इसके बाद लक्ष्मी गुस्से में घर से चली गई। काफी देर तक शनि नहीं दिखा तो उसको देखने के लिए परिवार के लोग गए। वह कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। जिसे देख चीख निकल गई।

शनि को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पत्नी की मोबाइल डिटेल के आधार पर जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising