राबड़ी देवी को नहीं तो क्या उसकी बीवी को सीएम बनाते? लालू के निशाने पर नित्यानंद राय

10
राबड़ी देवी को नहीं तो क्या उसकी बीवी को सीएम बनाते? लालू के निशाने पर नित्यानंद राय

राबड़ी देवी को नहीं तो क्या उसकी बीवी को सीएम बनाते? लालू के निशाने पर नित्यानंद राय

ऐप पर पढ़ें

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व बीजेपी नेता नित्यानंद राय पर हमला करते हुए कहा कि अपनी पत्नी को नहीं बनाते, तो क्या ‘उसकी’ पत्नी को बनाते। राबड़ी देवी सीएम नहीं होती तो आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार नहीं होती। राजद सुप्रीमो शहर के इस्कॉन मंदिर के सभागार में गोवर्धन पूजा के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि नित्यानंद राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव को यादवों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें केवल अपने परिवार से मतलब है। वरना राबड़ी देवी के समय राजद में कई योग्य यादव नेता थे लेकिन उनको सीएम नहीं बनाया गया। 

लालू ने भाजपा के यदुवंशी सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि उसमें कंस का जुटान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर इसके लिए संकल्प लेना होगा कि इन्हें किसी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने अपने चिर-परिचित देशज अंदाज में भाजपा और इसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है। आज देश में धर्म के नाम पर अधर्म किया जा रहा है। गद्दी पर बैठने के लिए कृष्ण भगवान का दुरुपयोग कर रहे हैं। जहां-जहां भाजपा का राज है, वहां-वहां यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है, हम चलने नहीं देंगे।

तेजप्रताप को चुनाव में खड़ा कर दें तो जमानत जब्त हो जाएगी, नित्यानंद राय पर भड़के लालू यादव

प्रधानमंत्री ही करेंगे भगवान कृष्ण का सपना पूरा: नित्यानंद राय

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यदुवंशियों की जुटान से परिवारवारदी पार्टियों की नींद हराम हो गई है। भगवान श्रीकृष्ण के सपनों को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही पूरा कर सकते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने सबका कल्याण किया। पीएम भी सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं। यादवों को अंधेरे के कुएं में रखा गया है। आज देश में सबसे अधिक यादव सांसद और विधायक भाजपा में हैं। लोग अगर भाजपा को देखेंगे तो उन्हें श्रीकृष्ण की तरह इस पार्टी का विराट स्वरूप दिखेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद पर चारा घोटाला में मुकदमा हुआ या वे सजायाफ्ता घोषित हुए, उस समय भाजपा विपक्ष में थी। वे जिनके साथ थे, उन्हीं लोगों ने उन पर मुकदमा कराया, लेकिन बदनाम भाजपा को किया जाता है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News