राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने के लिए कांग्नेस नेताओं की दिली दौड़, शीर्ष नेताओं से सिफारिश | Congress leaders’ race to adjust in political appointments | Patrika News

54

राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने के लिए कांग्नेस नेताओं की दिली दौड़, शीर्ष नेताओं से सिफारिश | Congress leaders’ race to adjust in political appointments | Patrika News

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डाल रखा है दिल्ली में डेरा, राजनीतिक नियुक्तियों के साथ-साथ जिला अध्यक्ष बनने के लिए भी हो रही है लॉबिंग

जयपुर

Published: December 20, 2021 10:13:49 am

जयपुर। गहलोत सरकार के 3 साल के कार्यकाल का पूरा होने के बाद अब राजनीतिक नियुक्तियों की आस लगाए बैठे नेता और कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने के लिए कवायद तेज कर दी है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और और कार्यकर्ताओं ने इन दिनों दिल्ली में डेरा डाल रखा है और शीर्ष नेताओं से मुलाकात करके राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

pcc jaipur

पिछले कई दिनों से जयपुर और कई जिलों से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नेता दिल्ली पहुंचे हैं जहां वे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अजय माकन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात करके राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट करने की गुहार कर रहे हैं। इसके अलावा कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता ऐसे भी हैं जो संगठन विस्तार में प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली से लॉबिंग कर रहे हैं।

रविवार को कई नेताओं ने की माकन से मुलाकात
इधर राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने और जिलाध्यक्ष बनने के लिए भी रविवार को दिल्ली में कई नेताओं ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात की, जिस पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने नेता और कार्यकर्ताओं को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से ही मुलाकात कर अपनी बात उनके समक्ष रखने को कहा है।

जल्द होंगे राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन विस्तार
सरकार के 3 साल के कार्यकाल पूरा होने के बाद कहा जा रहा है कि प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां और संगठन विस्तार जल्द होगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इसके संकेत दिए थे, जिसके बाद से ही राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट होने और जिलाध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ता और नेता दिल्ली पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता 3 साल से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित राहुल गांधी को भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, जिसके बाद राजनीतिक नियुक्तियों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू हुई थी।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News