रांची में उत्‍पातियों का तांडव, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी को बुरी तरह तोड़ी, बाल-बाल बचे…जानिए पूरी कहानी

106

रांची में उत्‍पातियों का तांडव, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर हमला, गाड़ी को बुरी तरह तोड़ी, बाल-बाल बचे…जानिए पूरी कहानी

पैगंबर मुहम्‍मद साहब को लेकर की गई टिप्‍पणी के बाद रांंची में में आज बवाल देखने को मिला। हजारों की संख्‍या में भीड़ ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। आस पास खड़ी गाडि़यों नुकसान पहुंचाना शुरू कर‍ दिया। भीड़ के उत्‍पात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रांची के मेन रोड से गुजर रहे थे बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी को घेर लिया। उग्र भीड़ ने उनपर हमला कर दिया और गाड़ी पर हमला कर दिया।

 

रांची में उपद्रवियों का उत्‍पात
पटना : पैगंबर मुहम्‍मद साहब को लेकर की गई टिप्‍पणी के बाद रांंची में में आज बवाल देखने को मिला। हजारों की संख्‍या में भीड़ ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। आस पास खड़ी गाडि़यों नुकसान पहुचाना शुरू कर‍ दिया। भीड़ के उत्‍पात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्‍होंने बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी को घेर लिया। उग्र भीड़ ने उनपर हमला कर दिया और गाड़ी पर हमला कर दिया। नितिन नवीन ने एनबीटी से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वो रांची एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने गए थे। इस दौरान उनकी गाड़ी उपद्रवियों बीच फंस गई। वो रांची के मेन रोड के इलाके से गुजर रहे थे। उनकी स्थिति बात करने योग्‍य नहीं थी लेकिन उन्‍होंने कहा वो फिलहाल सुरक्षित हैं। लेकिन वो किसी तरह भीड़ से खुद को निकल पाए हैं। बताते चलें कि रांची कि पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ बीजेपी नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोग आंदोलित हैं। ये भीड़ मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद आंदोलित हुई।

Protest Against Nupur Sharma : नुपुर के बयान पर रांची में भारी बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली

पत्थरबाजी में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा घायल
रांची में बवाल के बाद DC के आदेश से शहरी क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिसके बाद पुलिस सड़कों पर लोगों को सख्ती से घर जाने को कह रही है। सभी दुकानें बंद करवा दी गईं है। उपद्रवियों की ओर से किए गए पत्थरबाजी में रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी घायल हो गए। उन्‍हें सेंटेवीटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पत्थरबाजी में सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, कई थाना प्रभारी समेत कई जवान भी हुए घायल हैं।

फिरायालाल चौक तक मेन रोड तक कर्फ्यू
रांची जिला प्रशासन द्वारा सुजाता चौक से फिरायालाल चौक तक मेन रोड तक और उसके दोनों ओर 500 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक व्यक्ति का जमा होना वर्जित रहेगा। फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके अलावा इंटरनेट सेवा भी बंदकर दी गई।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : bihar’s road construction minister nitin naveen trapped in the riots in ranchi, the car was badly broken, narrowly left, know the full story
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News