Advertising
Home Top stories रतलाम में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद्: साइंस कॉलेज में होगा राष्ट्रीय...
Advertising
<

रतलाम में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद्: साइंस कॉलेज में होगा राष्ट्रीय सेमिनार; उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार पर होगा विचार-विमर्श – Ratlam News

0
रतलाम में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद्:  साइंस कॉलेज में होगा राष्ट्रीय सेमिनार; उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार पर होगा विचार-विमर्श – Ratlam News

रतलाम में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद्: साइंस कॉलेज में होगा राष्ट्रीय सेमिनार; उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार पर होगा विचार-विमर्श – Ratlam News


रतलाम के गवर्मेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में 13 एवं 14 मार्च को अंतरविषयी राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार का विषय ‘अनुसंधान पद्धति, उच्च शिक्षा में नवाचार, चुनौतियां एवं भविष्य की संभावनाएं’ होगा। महत्वपूर्ण शैक्षणिक संवाद का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल द्वारा किया जा रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वायके मिश्र ने बताया कि इस राष्ट्रीय सेमिनार में देश के विभिन्न यूनिवर्सिटियों, कॉलेजों से प्रोसेफर, शोधार्थी एवं शिक्षाविद् शामिल होंगे। जो कि अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। अनुसंधान पद्धति के विविध आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे। सेमिनार का उद्देश्य उच्च शिक्षा में अनुसंधान की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा समकालीन शैक्षणिक चुनौतियों के संदर्भ में शोध की नई संभावनाओं पर सार्थक विमर्श को बढ़ावा देना है। यह होंगे मुख्य अतिथि सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलगुरु प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश्वर मिश्र उपस्थित रहेंगे। दोनों उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान की बदलती प्रवृत्तियों, नवाचार एवं शोध की गुणवत्ता के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। समापन पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश लाल मेहरा तथा उच्च शिक्षा विभाग, उज्जैन संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. एच एल. अनिजवाल उपस्थित रहेंगे। रतलाम के वैज्ञानिक प्रोफेसर प्रहलाद चंद्र अग्रवाल भी सेमिनार में प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में एक उपग्रह ‘एस्ट्रोसैट’ के साथ उनका नाम जुड़ा है। नवीन पद्धतियों पर होगा संवाद कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस राष्ट्रीय सेमिनार के माध्यम से शोध की नवीन पद्धतियों, अंतर्विषयी दृष्टिकोण तथा उच्च शिक्षा में अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अकादमिक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। यह सेमिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोधार्थियों, प्रोफेसरों एवं शिक्षाविदों का महत्वपूर्ण मंच होगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising