रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री गहलोत की अपील, ‘राजस्थान को आगे बढ़ाने का संकल्प लें’ | CM Gehlot gave best wishes for the festival of Rakshabandhan | Patrika News

56
रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री गहलोत की अपील, ‘राजस्थान को आगे बढ़ाने का संकल्प लें’ | CM Gehlot gave best wishes for the festival of Rakshabandhan | Patrika News

रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री गहलोत की अपील, ‘राजस्थान को आगे बढ़ाने का संकल्प लें’ | CM Gehlot gave best wishes for the festival of Rakshabandhan | Patrika News

सीएम गहलोत अपने वीडियो संदेश में कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे देश में भाई बहन के रिश्ते के रूप में जाना जाता है, भाई बहन की रक्षा करें यही थीम इस त्यौहार की होती है,जो सदियों से चली आ रही है। मुझे खुशी है कि आज पूरे देश और प्रदेश में इस त्यौहार का महत्व बढ़ता जा रहा है,भाई बहन का रिश्ता बहुत ही मजबूती के साथ सामने आता है और यह पर्व जिस रूप में मनाया जा रहा है, खुशियों का माहौल चारों ओर हैं।

ऐसे पावन मौके पर में प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि हर परिवार में यह रिश्ता और मजबूती के साथ आगे बढ़े, सामाजिक सरोकार प्रदेश में बना रहे और यही माहौल अगर हम परिवार समाज और प्रदेश में रखेंगे तो मैं समझता हूं कि पूरे प्रदेश में भाईचारे और स्नेह का माहौल ज्यादा होगा।

इस पावन पर्व पर हम सभी को राजस्थान को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लेना चाहिए।इस पावन पर्व पर एक बार पुनः प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम गहलोत ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
इससे पहले सीएम गहलोत , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई अन्य नेताओं ने प्रदेशलवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दी है। सीएम गहलोत ने ट्वीट करके लिखा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भाई-बहन के एक-दूसरे के प्रति स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है।

यह पर्व सामाजिक सद्भाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान है कि हम सब मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज का निर्माण करें।

राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है एवं उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इधर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी रक्षा बंधन पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके रक्षाबंधन की बधाई दी है। पूर्व सीएम राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्नेह के धागों से बंधे अटूट रिश्तों के त्योहार रक्षा बंधन पर आपको हार्दिक बधाई। ईश्वर आप और आपके परिवार को हमेशा सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करता रहे। आपके और हमारे बीच स्नेह का ये अनमोल रिश्ता सदैव बना रहे।

वीडियो देखेंः-Rakshabandhan : इस बार दिन में नहीं बंधेगी राखी | Raksha Bandhan 2022



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News