Advertising
Home Top stories रंगारंग आतिशबाजी के साथ 14वीं JNT अंडर-12 क्रिकेट लीग शुरू: पूर्व...
Advertising
<

रंगारंग आतिशबाजी के साथ 14वीं JNT अंडर-12 क्रिकेट लीग शुरू: पूर्व रणजी स्टार अंकित राजपूत बोले, यहीं से तैयार होती है क्रिकेट की नई पौध – Kanpur News

0
रंगारंग आतिशबाजी के साथ 14वीं JNT अंडर-12 क्रिकेट लीग शुरू:  पूर्व रणजी स्टार अंकित राजपूत बोले, यहीं से तैयार होती है क्रिकेट की नई पौध – Kanpur News

रंगारंग आतिशबाजी के साथ 14वीं JNT अंडर-12 क्रिकेट लीग शुरू: पूर्व रणजी स्टार अंकित राजपूत बोले, यहीं से तैयार होती है क्रिकेट की नई पौध – Kanpur News


कानपुर के मैदानों पर एक बार फिर नन्हे क्रिकेटरों का चौके-छक्के लगाने का रोमांच शुरू हो गया है। केसीए से मान्यता प्राप्त जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘सिग्मा ग्रिपलाक ट्रॉफी’ (14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग) का कानपुर साउथ मैदान पर धमाकेदार आगाज हुआ। समारोह के दौरान लॉटरी सिस्टम के जरिए सभी टीमों के नामों की घोषणा की गई, जिसके तुरंत बाद मैदान पर मौजूद नन्हे खिलाड़ियों को क्रिकेट किट बांटी गई। टूर्नामेंट की शुरुआत इतनी शानदार रही कि अंत में आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से नहा उठा। उत्तर प्रदेश रणजी टीम और इंडिया-A के पूर्व सदस्य अंकित सिंह राजपूत ने जेएनटी संस्था और केसीए के प्रयासों को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसी लीग कराना तारीफ के काबिल है, क्योंकि यहीं से प्रदेश के लिए क्रिकेट की नई पौध तैयार होती है। वहीं, यूपीसीए के निदेशक रियासत अली और महाराजपुर के एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने भी इस जमीनी प्रयास की सराहना की। इस दौरान जेएनटी संस्था के निदेशक अशद कमल इराकी ने यूपीसीए से एक खास अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि जूनियर स्तर के इस बेहतरीन टूर्नामेंट को उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी आयोजित कराने के लिए यूपीसीए जेएनटी संस्था को अपना सहयोग दे। ये 12 टीमें दिखाएंगी दम, आज से शुरू हुए मुकाबले इस साल टूर्नामेंट के 14वें सीजन में शहर की 12 मजबूत टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। इन टीमों में लिवर्पूल, गोल्डी मसाले, पर्फ, प्राइम एन्लायटेन, मेपलवुड, एसएनके, सिग्मा ग्रिपलॉक, ऑलिवर ब्राउन, बालमोल, सोलोवैर यूके, डीकेजी एंटर्टेन्मेंट और स्वस्तिक इंटरनेशनल शामिल हैं। लीग के मुकाबले आज सुबह 6:30 बजे से ही शुरू हो चुके हैं। पहला मैच कानपुर साउथ ‘A’ मैदान पर गोल्डी मसाले XI और एसएनके XI के बीच खेला जा रहा है, जबकि दूसरा मुकाबला कानपुर साउथ ‘B’ मैदान पर स्वस्तिक इंटरनेशनल XI बनाम सिग्मा ग्रिपलॉक XI के बीच जारी है। इस बड़े आयोजन के मौके पर कानपुर क्रिकेट जगत से जुड़े कई दिग्गज मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। कार्यक्रम का सफल संचालन अहमद अली खान (तालिब) ने किया। इस दौरान केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जेएनटी संस्था के अध्यक्ष आईएम रोहतगी, निदेशक प्रबोध शर्मा, सचिव संजय शुक्ला, संगठन सचिव अमित मिश्रा, अभिषेक तिवारी और दिनेश सिंह सहित पूरा जेएनटी परिवार मौजूद रहा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising