Advertising
Home Top stories यूथ कांग्रेस चुनाव में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग: दिव्यांग लोडिंग ड्राइवर,...
Advertising
<

यूथ कांग्रेस चुनाव में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग: दिव्यांग लोडिंग ड्राइवर, पूर्व मंत्री का बेटा सहित प्रदेशाध्यक्ष के लिए 19 उम्मीदवार – Bhopal News

0
यूथ कांग्रेस चुनाव में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग:  दिव्यांग लोडिंग ड्राइवर, पूर्व मंत्री का बेटा सहित प्रदेशाध्यक्ष के लिए 19 उम्मीदवार – Bhopal News

यूथ कांग्रेस चुनाव में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग: दिव्यांग लोडिंग ड्राइवर, पूर्व मंत्री का बेटा सहित प्रदेशाध्यक्ष के लिए 19 उम्मीदवार – Bhopal News

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनाव चल रहे हैं। 20 जून से शुरू हुई मेंबरशिप और वोटिंग प्रक्रिया 19 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव से लेकर जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष पदों के लिए युवा प्रत्याशी चुनाव

.

मप्र में पहली बार यूथ कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन मोड पर हो रहे हैं। यानी मोबाइल एप से मेंबर बनाकर वोटिंग कराई जा रही है। सोमवार तक 7 लाख 54 हजार मेंबर बनाए जा चुके हैं। सदस्यता के लिए 50 रुपए फीस तय की गई है। यानी जो नए सदस्य बन रहे हैं। वे 50 रुपए ऑनलाइन मेंबरशिप फीस अदा करके सदस्य बन रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहा लोडिंग ड्राइवर दिव्यांग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए 19 युवा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सतना के दिव्यांग लोडिंग ऑटो ड्राइवर विनय पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। 19 उम्मीदवारों में से दो आदिवासी वर्ग से हैं। ओबीसी वर्ग के 4, एससी वर्ग के 3, सामान्य वर्ग के 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सतना के दिव्यांग लोडिंग ऑटो ड्राइवर विनय पांडे चुनाव लड़ रहे हैं।

5 महिलाएं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की उम्मीदवार

Advertising
  • योगिता सिंह
  • गीता कड़वे
  • शुभांगना राजे जामनिया
  • स्वीटी पाटिल
  • मोनिका मांडरे

पूर्व मंत्री के बेटे को नाथ-सिंघार का समर्थन

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में समीकरणों के हिसाब से रेस में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया आगे चल रहे है। यश घनघोरिया को पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का समर्थन मिल रहा है। भोपाल के अभिषेक परमार पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सहारे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने की जुगत में हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह कह चुके हैं कि मेरा कोई उम्मीदवार नहीं हैं।

यश घनघोरिया और छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुल नाथ।

जिला पंचायत सदस्य भी आजमा रहे किस्मत प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में देवास जिले के खातेगांव के रहने वाले राजवीर कुडिया भी मैदान में हैं। राजवीर देवास के जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। सीधी जिले के देवेन्द्र सिंह दादू भी प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार हैं।

राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए अभिषेक परमार।

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के 19 उम्मीदवार योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडे, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे़, अब्दुल करीब कुरैशी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव, मोनिका मांडरे, राजीव सिंह।

ऐप और वेबसाइट के जरिए वोटिंग

युवा कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन “Youth Congress Election Authority (YCEA) के ऐप और वेबसाइट के माध्यम से हो रहे हैं। 18 से 35 साल के बीच की आयु के युवा ₹50 सदस्यता शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करके अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वोट दे सकते हैं।

सदस्य बनने और वोट डालने की प्रक्रिया YCEA ऐप या वेबसाइट पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। ओटीपी डालने के बाद नाम, पता, फोटो, वोटर ID/आधार कार्ड अपलोड करें। इसके बाद डिजिटल आईडी जनरेट होगी। सदस्य बनने के बाद उसी पोर्टल/ऐप से वोट डालना होता है। एक बार ही वोट डालने का मौका मिलेगा, जो तुरंत सबमिट हो जाता है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising