यहां बरसात और ओलावृष्टि की फिर से चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की दी गई सलाह | Rain Hailstorm Warning Issued Farmers Advised Stay Alert | News 4 Social

3

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने अगले दो दिनों तक मौसम की स्थिति खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना व बिजली गिरने की भी संभावना है।

झांसी जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है, जिसके अंतर्गत रबी मौसम की सभी प्रमुख फसलें गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, लाही-सरसों व अलसी को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित किया गया है। कवर किए गए जोखिमों में स्थानीय आपदाओं के अंतर्गत खड़ी फसलों को असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि, जलभराव आदि से उत्पन्न क्षति की स्थिति में योजना के प्रावधानों के अनुसार बीमा कंपनी द्वारा सहायता के रूप में क्षतिपूर्ति प्रदान की जाती है।

किसानों को तत्काल (72 घंटे के अंदर) फसलों की हुई क्षति की सूचना टोल फ्री दूरभाष नम्बर 18002091111 या 18008896868 या 14447 पर कॉल कर देना चाहिए। साथ ही कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी, अपने नजदीकी बैंक शाखा पर भी प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी दी जा सकती है। किसानों द्वारा प्राप्त आवेदन-पत्रों पर कृषि विभाग, राजस्व विभाग व बीमा कंपनी की संयुक्त टीम क्षति वाले क्षेत्रों का सर्वे करेंगी।