मौसम:हवा की दिशा बदली स्थानीय बादल सक्रिय,उमस-गर्मी से मिली राहत- watch video

438

मौसम:हवा की दिशा बदली स्थानीय बादल सक्रिय,उमस-गर्मी से मिली राहत- watch video

11.6 मिमी बारिश, दिन में धूप और गर्मी, शाम को गरज-चमक के साथ बरसे बादल

जबलपुर। मंगलवार को सुबह से धूप और गर्मी के बाद शाम को हवा की दिशा में परिवर्तन से मौसम का मिजाज बदल गया है। अंधेरा छाते ही गरज-चमक के साथ शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे पहले दिन में उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेचैन रहे। चुभने वाली धूप से पारा भी चढ़ गया। तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। कई दिनों बाद शहर का तापमान सामान्य से ऊपर निकला। इसके साथ गर्मी महसूस होने से लोग परेशान होने लगे।

दिनभर गर्मी से दोपहर बाद स्थानीय बादल सक्रिय हो गए। इसी दौरान हवा का रुख बदला और बिहार और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवात का प्रभाव शहर के मौसम पर पड़ा। इससे शाम को पांच बजे के बाद हवा की गति अचानक बढ़ गई। तेज गति से शीतल हवा के झौंके आए। साथ ही राहत की बूंदे भी पड़ी। कहीं कुछ देर झमाझम तो कहीं बूंदबांदी का क्रम चला। इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। नमी और शीतल हवा चलने से दिन भर की गर्मी से शाम को राहत मिल गई।

 

मंगलवार को सुबह से आकाश साफ होने और धूप से तापमान में डेढ़ से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 72 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत थीं।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार बिहार और उससे लगे उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवात है। मंगलवार को शाम को कुछ देर उत्तर-पूर्व दिशा की हवा चली। इससे मौसम प्रभावित होने के साथ ही दिन में गर्मी से शाम तक स्थानीय बादल भी सक्रिय हो गए। इनके प्रभाव से शाम को बारिश हुई। बुधवार को भी सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की सम्भावना है।






Show More













उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News