मेयर के वार्ड में ही बिना टेंडर के कूड़ा लिफ्टिंग, कंपनी वसूली भी कर रही – Ludhiana News h3>
मेयर इंद्रजीत कौर के वार्ड में कूड़ा उठाने वाली कंपनी कूड़ा एकत्र कर घर-घर से वसूली कर रही है लेकिन निगम प्रबंधन को इसकी जानकारी तक नहीं है। ये कंपनी किसके आदेश पर कूड़ा क्लेक्शन कर रही है इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कूड़ा संग्रहण के नाम पर बनी इस पर्ची
.
नगर निगम क्षेत्र में 95 वार्डों से रोजाना 1100 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित होता है। 2021 में नगर निगम और एटूजेड कंपनी के बीच कूड़ा प्रबंधन का करार टूट गया था। कंपनी ने शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सेकेंडरी पॉइंट से कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया था।
निगम क्षेत्र में इसके बाद डोर टू डोर कलेक्शन करने की योजना फाइलों में बंद रही जबकि प्राइवेट कारिंदे कुछ इलाकों में डोर-टू-डोर कलेक्शन कर रहे हैं। इसके पीछे चल रहे नेक्सेस को लेकर भी सवाल उठे हैं। इसका असर स्वच्छता रैंकिंग पर भी पड़ा है लेकिन कई निगम कमिश्नर बदलने और निगम बोर्ड बनने के बाद निगम लुधियाना क्षेत्र में डोर टू डोर कलेक्शन करने की योजना दोबारा से शुरू नहीं हो सकी। खास बात यह है कि मेयर के वार्ड नंबर 13 में एक कंपनी ने कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है।
वार्ड में दौड़ रहे मिनी टेंपो किसके हैं? वार्ड में मिनी टेंपो कूड़ा क्लेक्शन के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन यह सरकारी हैं या निजी, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रधान विक्की सहोता का कहना है कि मेयर के वार्ड में यह कंपनी किसके इशारे पर कूड़ा कलेक्शन कर वसूली कर रही है, इसकी जांच की जानी चाहिए। रसीदों में साइन करने वालों की फॉरेंसिक जांच की जाए। दो प्रकार की रसीदें क्यों छपवाई गई हैं। आरोप लगाया कि जिन वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है वो सरकारी है जिन्हें पेंट करा दिया गया है ताकि पहचान न हो।
आरोप : निगम के कुछ कर्मचारियों की शह पर कूड़ा डंप हो रहा है
वसूली की पर्ची में कंपनी का नाम तक नहीं लिखा है
मार्च से यह कपंनी मेयर के वार्ड में डोर टू डोर कलेक्शन कर रही है। इसके बदले हर महीने प्रत्येक घर से 80 रुपये लेने के आरोप हैं। बाकायदा रसीदें छपवाई गई हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर किसकी शह पर यह कंपनी काम कर रही है क्योंकि नगर निगम ने कोई नया कॉन्ट्रेक्ट कंपनी को नहीं दिया है और ना ही टेंडर की प्रकिया शुरू हुई।
सवाल उठ रहा है कि रसीदों के माध्यम से लिए जा रहा कैश किस खाते में जमा हो रहा है क्योंकि ये नगर निगम के खातों में जमा नहीं हो रहा है। {कूड़ा डंप की शिकायत: तत्कालीन कमिश्नर शेना अग्रवाल व जोन बी की जॉइंट कमिश्नर रहीं सोनम चौधरी ने टिब्बा रोड के समीप निजी प्लॉट में हो रही कूड़ा डंपिंग को बंद करा दिया था। अब एक बार फिर से निजी प्लॉट में कूड़ा डंपिंग की शिकायत सामने आई हैं। आरोप है कि निगम के कुछ कर्मचारियों की शह पर यह कूड़ा डंप किया जा रहा है जबकि शहर में डंपिंग पॉइंट बंद करने के निर्देश हैं।





