मथुरा में अवैध अतिक्रमण पर चला कार्यवाही: क्रूज लाइन कंपनी द्वारा निर्माणाधीन रेस्टोरेंट को किया ध्वस्त,परिक्रमा मार्ग से हटाए अतिक्रमण – Mathura News h3>
परिक्रमा मार्ग में अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर अवैध अतिक्रमण देखे और उनको हटाने के निर्देश दिए
मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी पर चलने वाले क्रूज के लिए निर्माणाधीन रेस्टोरेंट को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा द्वारा परिक्रमा मार्ग का किए गए निरीक्षण के बाद की ग
.
केशीघाट के पास बन रहा था रेस्टोरेंट
केसीघाट के पास बने मथुरा क्रूज लाइन के निर्माणाधीन रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चल गया। आला अफसरों की निगरानी में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। वृन्दावन में शुक्रवार देर शाम अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अधिकारियों की टीम की देख रेख में प्रशासन की टीम ने वृंदावन में क्रूज का संचालन करा रही मथुरा क्रूज लाइन के निर्माणाधीन रेस्टोरेंट को जेसीबी से ढहा दिया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।
कुछ माह पहले मथुरा क्रूज लाइन द्वारा पर्यटकों की सुविधार्थ यहां निर्माण कराया गया था। नगर में प्रशासन की इस कार्रवाई की खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले आला अफसरों द्वारा देवरहा बाबा घाट क्षेत्र एवं परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों की मौजूदगी में परिक्रमा मार्ग में कार्यवाही हुई
कुंभ मेला क्षेत्र का हो सौंदर्यीकरण
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा की मौजूदगी में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन नगर निगम शशांक चौधरी तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार ने देवरहा बाबा घाट का निरीक्षण किया। सभी उच्च अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कुंभ मेला क्षेत्र परिसर का जायजा लिया और वृक्ष, फुलवारी आदि को भी देखा। कुंभ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं नियोजित विकास पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
अवैध अतिक्रमण करने वालों को हिदायत देते DM
निगम ने हटाए अतिक्रमण
कुंभ मेला क्षेत्र में निरीक्षण के बाद वृन्दावन परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु पैदल निरीक्षण किया गया। अवैध अतिक्रमणों को नगर निगम द्वारा तुड़वाया गया। पुलिस फोर्स के साथ परिक्रमा मार्ग में विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया। कई बार अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी कर खुद हटाने के लिए आगाह किया जा चुका था।
अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करता बुलडोजर
दुकानदारों ने हटाए अतिक्रमण
अधिकारियों ने पैदल चलकर परिक्रमा मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण की जानकारी ली। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त रूप से पैदल भ्रमण कर सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाया जाए और हटाने के साथ साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पुनः अतिक्रमण न हो। प्रशासन ने स्थायी व अस्थाई तौर पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया था, जिसमें अस्थाई तौर पर परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण कर टीन-टप्पर लगाने वालों को हटा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ काफी दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटा लिया गया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान DM से गुहार लगाती बुजुर्ग महिला
खंभों को किया जाए शिफ्ट
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग से विद्युत खंभों को हटाकर किनारे पर शिफ्ट किया जाए। लटकते हुए तारों को एकत्रित किया जाए तथा लाइटों को बंदरों से बचाव हेतु कवर किया जाए। नगर निगम को खराब स्ट्रीट लाइट को सही कराने के निर्देश दिए।



