भोजपुरी फिल्मों की झटका क्वीन रानी चटर्जी और यामिनी सिंह के बारे में नया खुलासा, जानें इनकी तरक्की का राज

200

भोजपुरी फिल्मों की झटका क्वीन रानी चटर्जी और यामिनी सिंह के बारे में नया खुलासा, जानें इनकी तरक्की का राज

(5 Hot Bhojpuri Actress) रानी चटर्जी शर्ट का बटन खोलने की वजह से खूब ट्रोल हुई थीं। यह बिग बॉस का ऑफर ठुकरा कर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी तरह दिनेश यादव और यामिनी सिंह की केमिस्ट्री यूट्यूब पर धूम मचा रही है। और काजल राघवानी तो इन दिनों एक अजीब बीमारी से जूझ रही हैं। मोनालिसा और आम्रपाली दूबे के बारे में जानना है तो यह खबर पढऩी होगी।

लखनऊ. पूर्वी यूपी से लेकर बिहार तक भोजपुरी फिल्मों का बहुत बड़ा बाजार है। भोजपुरी फिल्मों के साथ भोजपुरी गानों को सुनने वालों की संख्या भी कम नहीं है। सोशल मीडिया पर भोजपुरी हीरोइन छायी रहती हैं। (5 Hot Bhojpuri Actress) छोटे पर्दे टीवी चैनलों से लेकर ओटीटी पर भी इनकी खूब चर्चा होती है। मोनालिसा, काजल राघवानी, रानी चटर्जी, आम्रपाली दूबे और यामिनी सिंह भोजपुरी फिल्मों के बड़े नाम हैं। आइए जानते हैं इनकी कहानी…

मोनालिसा

भोजपुरी स्टार मोनालिसा बिग बॉस बॉस में आने के बाद टीवी की दुनिया में एंट्री कर चुकी हैं। छोटे पर्दे पर एंट्री के बाद उनकी फैन फ़ॉलोइंग में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इंस्टाग्राम फोटोज के जरिए वह हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब मोनालिसा हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। फिल्मों में आने से पहले मोनालिसा का नाम अंतरा बिस्वास था।

काजल राघवानी

भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी भी एक जाना-माना नाम हैं। साल 2013 से काजल भोजपुरी सिनेमा में छाई हुई हैं। कालज हॉटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उनका जन्म 20 जुलाई 1990 को तेघरा, बेगुसराई, महाराष्ट्र में हुआ था। काजल अब ३० साल की हैं। काजल ने अपनी स्नातक की पढ़ाई पटना यूनिवर्सिटी पटना से की है। 2013 में इन्होंने भोजपुरी फिल्म सबसे बड़ा मुजरिम से अपना डेब्यू किया था।

रानी चटर्जी

खतरों के खिलाड़ी से हिन्दी टीवी इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली अदाकारा रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की झटका क्वीन कहा जाता है। ये अपने हॉट लुक्स के लिए पूर्वांचल में बहुत फेमस हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ यह बेहतरीन डांसर और टीवी एंकर भी हैं। रानी मुख्यतया भोजपुरी फिल्मों में काम के लिए ही जानी जाती हैं। इन्होंने अपने आपको भोजपुरी इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया है।

आम्रपाली दूबे

नेपाल की रहने वाली आम्रपाली दूबे ने साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। आज इस हसीना के लाखों दीवाने हैं, जो उनकी हर अदा कर जान छिड़कते हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फि़ल्म और टेलीविजऩ सीरियल में काम करती है। उन्हें टेलीविजन सीरियल तेरी पलकों की छांव में (2009 -2010) के साथ सुमन के रूप में स्क्रीन पर पहली बार देखा गया था और फिर मेरा नाम करेगी रोशन (2010) में रीत के रूप में देखा गया। फिल्मों के अलावा आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी मूवीज इंडस्ट्री में काम किया और खुद को एक अग्रणी और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।

यामिनी सिंह

निरहुआ के साथ ‘लल्लू की लैला’ और कल्लू यानी अरविंद अकेला संग ‘पत्थर के सनम’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने 2019 में कल्लू की फिल्म ‘पत्थर के सनम’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब वो एक के बाद एक मूवीज शूट करने में बिजी हैं। यह सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लखनऊ की रहने वाली यामिनी सिंह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News