Advertising
Home Top stories भूमि विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या
Advertising
<

भूमि विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या

4
भूमि विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या

भूमि विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी के चैनपुरा गांव में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 16 वर्षीय सुकलु सिंह को पुराने भूमि विवाद के चलते निशाना बनाया गया। उसके पिता से दबंगों ने धोखे से जमीन लिखवा ली थी। पुलिस मामले की…

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 21 Sep 2024 07:07 PM
share Share

रीगा(सीतामढ़ी)। थाना क्षेत्र की सिरौली प्रथम पंचायत के चैनपुरा गांव में शुक्रवार की रात सोये अवस्था में अपराधियों ने एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोर को सिर में गोली मारी गयी। गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। किशोर चैनपुरा गांव वार्ड- 10 निवासी सुकलु सिंह पुत्र सोनू कुमार(16)था। जानकारी के अनुसार गांव के कुछ दबंगों ने किशोर के पिता से पूर्व में छल करके जमीन लिखवा ली थी। जिसको लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज की गई थी। कई बार मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस कर रही पूछताछ :

सदर एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि पुराने भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त भूमि विवाद में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वहीं मृतक के पिता स्व.सुकलू सिंह से करीब 20 वर्ष पहले गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने छल से जमीन लिखवा ली थी। जमीन लिखने के कुछ दिनों बाद सुकलु सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद बार-बार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर विवाद होता रहा है। कई बार पंचायती होने के बाद भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर कई लोगों को शक के अधार पर हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

चार दिन पूर्व हुआ था कब्जे का प्रयास :

Advertising

परिजन ने बताया कि चार दिन पहले भी जमीन कब्जा को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विफल होने पर धमकी भी दी गयी थी। शुक्रवार की देर रात बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद से गांव का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों को ऐसे वारदात की थोड़ी भी आशंका नहीं थी। किशोर की मौत के बाद से ही परिजनों का हाल बेहाल है।

चार डिसमिल जमीन के लिए सोनू को मार डाला :

महज चार डिसमिल जमीन के लिए शुक्रवार रात सोनू की बदमाशों ने हत्या कर दी। पट्टीदार लिखवाई हुई जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते थे और सोनू से परिवार वाले कब्जे का विरोध करते थे। जिसको लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सोनू के पिता के मंदबुद्धि होने के कारण उनके पट्टीदारों ने षडयंत्र रचकर जमीन लिखवा ली थी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising