Advertising
Home Top stories भारत माता के जयकारों से गूंजी संगमनगरी: प्रयागराज में RSS का...
Advertising
<

भारत माता के जयकारों से गूंजी संगमनगरी: प्रयागराज में RSS का पथ संचलन, 2000 स्वयंसेवक उतरे सड़कों पर तो बरसाए गए फूल – Prayagraj (Allahabad) News

3
भारत माता के जयकारों से गूंजी संगमनगरी:  प्रयागराज में RSS का पथ संचलन, 2000 स्वयंसेवक उतरे सड़कों पर तो बरसाए गए फूल – Prayagraj (Allahabad) News

भारत माता के जयकारों से गूंजी संगमनगरी: प्रयागराज में RSS का पथ संचलन, 2000 स्वयंसेवक उतरे सड़कों पर तो बरसाए गए फूल – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दक्षिण भाग की ओर से भारतीय नववर्ष और संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर पथ संचलन किया गया। इसकी शुरुआत एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज से हुई, जहां से करीब 2000 स्वयंसेवक पूरी यूनिफॉर्म में एक साथ नि

.

अनुशासन में दिखे स्वयंसेवक सभी स्वयंसेवक लाइन में, एक जैसे कदम से चलते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे रास्ते “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे माहौल पूरी तरह देशभक्ति में रंग गया। इन रास्तों से होकर निकला संचलन यह पथ संचलन एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज से शुरू होकर जानसेन गंज चौराहा, प्रयागराज जंक्शन, शाहगंज, नखास कोहना, चौक, कोठापार्चा, चंद्रलोक चौराहा और हीवेट रोड से होते हुए फिर कॉलेज में खत्म हुआ। लोगों ने किया जोरदार स्वागत रास्ते भर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई जगहों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूल बरसाए, मालाएं पहनाईं और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। छतों से भी लोगों ने फूल बरसाए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में इस नजारे को देखने पहुंचे। बच्चों की भी रही भागीदारी खास बात यह रही कि छोटे बच्चे भी पूरी यूनिफॉर्म में संचलन में शामिल दिखे। उन्होंने भी बड़े स्वयंसेवकों के साथ कदम से कदम मिलाकर अनुशासन का परिचय दिया। मंत्री और पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी पहुंचे और उन्होंने आयोजन में भाग लिया। संघ के कई बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पूरे रूट पर पुलिस और प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभा में दिया गया संदेश संचलन खत्म होने के बाद कॉलेज परिसर में एक सभा हुई, जिसमें प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसमें भारत ही शांति का रास्ता दिखा सकता है। उन्होंने बताया कि 1925 में शुरू हुआ संघ आज बहुत बड़ा संगठन बन चुका है। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने देश की तरक्की और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में प्रयागराज भाग, विभाग एवं प्रांत के प्रमुख बंधुओं की उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से संजीव (सह प्रान्त शा. शि. प्रमुख), घनश्याम (सह प्रान्त सम्पर्क प्र०), शिवकुमार (प्रान्तकार्य० सदस्य), सुबन्धु (विभाग प्रचारक), संजय जी (विभाग कार्यवाह), आशीष मोहन (सह विभाग कार्यवाह) समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising