Advertising
Home Top stories बैंक व स्वयंसेवी संस्थान पिंडदान की सेवा अतिथि देवो भव: की तर्ज...
Advertising
<

बैंक व स्वयंसेवी संस्थान पिंडदान की सेवा अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करें

3
बैंक व स्वयंसेवी संस्थान पिंडदान की सेवा अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करें

बैंक व स्वयंसेवी संस्थान पिंडदान की सेवा अतिथि देवो भव: की तर्ज पर करें

हर साल पितृपक्ष मेले में बैंक और वयंसेवी संस्थान पिंडदानियों की सेवा पूरे समर्पण भाव से करते हैं। इसका परिणाम है कि तीर्थयात्री यहां से सकारात्मक विचार लेकर लौटते हैं। इस साल भी गयाजी डैम बनने व घाटों का विस्तार होने के कारण पिंडदानियों की संख्या अधिक रहने का अनुमान है। ऐसे में इस बार भी बैंक व स्वयंसेवी संस्थानों को अपनी सक्रियता और भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाते हुए अतिथि देवो भव: के तर्ज समर्पित होकर पिंडदानियों की सेवा करनी होगी। उक्त बातें डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार को बैठक में कहीं। समाहरणालय में बैंक, सोशल वर्कर्स, एनसीसी अधिकारी व सभी राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पितृपक्ष मेले के साथ गया जिले में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्था और सुविधाएं बढ़ रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किए जा रहे हैं।

इस वर्ष विष्णुपथ का निर्माण किया जा रहा है। पितृपक्ष के पहले उद्घाटन होगा। इस पथ से मंदिर व देवघाट पहुंचने के लिए और एक अतिरिक्त रास्ता का लाभ मिलेगा जिससे तीर्थयात्रियों को सहूलियत होगी।

बैंकों की ओर से कई काम कराए जा रहे

बैठक में एलडीएम ने बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से विभिन्न स्थानों पर आरओ प्लांट, हेल्थ चेकअप कैंप, टिमटिमाती आकर्षक लाइट, वाटर एटीएम, मोबाइल वैन एटीएम व मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। सभी बैंक आपस में समन्वय कर अगले तीन दिनों में बताएंगे कि कौन किस तरह के सहयोग प्रदान करेंगे।

टेंट सिटी में नि:शुल्क चाय-नाश्ता व सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी व्यवस्था

डीएम ने बताया कि जिले के प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थानों की ओर से इस वर्ष कई काम किए जाएंगे। गांधी मैदान में बनने वाले टेंट सिटी में लगातार 15 दिनो तक संस्कृति कार्यक्रम होंगे। सुबह निशुल्क चाय-बिस्किट का वितरण रहेगा। रात में भी प्रसिद्ध समाजसेवी शिवकैलाश डालमिया की ओर से नि:शुल्क भोजन की भी व्यवस्था टेंट सिटी होगी। इसके अलावा विभिन्न वेदियों की रंगाई पुताई भी डालमिया जी की ओर से करायी जा रही है। विष्णुपद में अन्नपूर्णा रसोई मैं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। नि:शुल्क नाश्ता वं भोजन की व्यवस्था लगातार 15 दिन रहेगी। एनसीसी,एनवाईके के वालंटियर व स्कॉट एंड गाइड के वालंटियरों के भोजन की व्यवस्था भी यही रहेगी।

Advertising

स्वयंसेवी संस्थानों की लिस्ट तैयार करें

डीएम ने अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विष्णुपद, रेलवे स्टेशन सहित अन्य विभिन्न स्थलों पर बड़े पैमाने पर स्वयंसेवी संस्थान की ओर से नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है। इसके लिए अभी से ही लिस्ट तैयार करें ताकि जानकारी हो कि किसकी ओर से क्या व्यवस्था की जा रही है। सूची के अनुसार ही टेंट-पंडाल के जरिए स्टॉलों की संख्या का आकलन करते हुए एलॉट करें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि रैंडमली फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से खान-पान की जांच करवाते रहें। खाद्य पदार्थ की क्वालिटी के साथ कोई कंप्रोमाइज ना करें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising