बेपरवाह जिम्मेदार: चलने लायक नहीं हैं शहर की कई सड़कें, ये सबसे ज्यादा खराब

72

बेपरवाह जिम्मेदार: चलने लायक नहीं हैं शहर की कई सड़कें, ये सबसे ज्यादा खराब

गड्ढेदार सडक़ से उचटकर बुलेट की तरह लग रही गिट्टी

जबलपुर। मदन महल से मेडिकल कॉलेज सडक़ पर जाएं या फिर रानीताल से यादव कॉलोनी मार्ग पर। गड्ढेदार सडक़ से उचटकर गिट्टी राहगीरों को बुलेट की तरह लग रही है। राहगीर चोटिल हो रहे हैं। सडक़ पर संतुलन बिगडऩे से राहगीर गिरकर भी घायल हो रहे हैं। कई सडक़ तो चलने लायक नहीं बची हैं। इन सडक़ों में दोपहिया वाहन से होकर गुजरने पर लोगों के अस्थि पंजर हिल जा रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कई राहगीरों को जर्क लगने से पीठ, कंधा, गर्दन, कमर के दर्द की भी समस्या हो रही है। खस्ताहाल सडक़ों से वाहनों को भी बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। कई वाहनों का अलाइनमेंट बिगड़ रहा है, जबकि कुछ वाहनों के शॉकप ही बेंड हो जा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इन सडक़ों की मरम्मत नहीं कर रहे हैं।

वार्डवार महज 44 हजार खर्च
नगर निगम सीमा में 79 वार्ड हैं, सडक़ों के पेचवर्क के नाम पर निगम ने बारिश सीजन से लेकर अब तक 35 लाख खर्च किए हैं। यानी वार्डवार देखा जाए तो महज 44 हजार रुपये खर्च किए। जबकि वार्ड का दायरा डेढ़ से दो किलोमीटर है। लेकिन इन वार्डों से होकर गुजरने वाली ज्यादातर प्रमुख सडक़ों में भी सुधार कार्य नहीं किया गया। इनमें से कई सडक़ तो ऐसी हैं जिनके नए सिरे से निर्माण की आवश्यकता है।

 

ये सडक़ें सबसे ज्यादा खराब
मदनमहल चौराहा से सूपाताल होते हुए मेडिकल कॉलेज तक, धनवंतरि नगर चौराहा से बायपास, धनवंतरि नगर चौराहा से साईं कालोनी मार्ग, पंडा की मढिय़ा से त्रिपुरी व पुरवा मार्ग, बरगी हिल्स से तिलवारा मार्ग, रानीताल से दमोहनाका, रानीताल से यादव कालोनी सडक़, गोल बाजार में चारों ओर की सडक़,आईएसबीटी से ग्रीन सिटी कठौंदा मार्ग, बिरसामुंडा चौक से महाराजपुर मार्ग।

यह है स्थिति
35 लाख रुपए पेचवर्क पर नगर निगम ने किए खर्च
63 है शहर में विशिष्ट सडक़ों की संख्या
40 प्रतिशत सडक़ों पर गड्ढे
10 सडक़ सबसे ज्यादा खस्ताहाल

नगर की सभी सडक़ों की स्थिति का रिव्यू करेंगे, नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करेंगे की सडक़ों की मरम्मत का काम अविलंब किया जाए, जिससे नगरवासियों को राहत मिल सके।
– बी चंद्रशेखर, संभागायुक्त व प्रशासक नगर निगम













उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News