बिहार में महागठबंधन का चुनावी शंखनाद, लालू बोले- 2024 में दिल्ली पर होगा कब्जा, बीजेपी की विदाई तय

11
बिहार में महागठबंधन का चुनावी शंखनाद, लालू बोले- 2024 में दिल्ली पर होगा कब्जा, बीजेपी की विदाई तय

बिहार में महागठबंधन का चुनावी शंखनाद, लालू बोले- 2024 में दिल्ली पर होगा कब्जा, बीजेपी की विदाई तय

केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन ने जंग का ऐलान कर दिया है। रविवार को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित जनविश्वास महारैली में जुटे पांच विपक्षी दलों के नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सभी दलों ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। दावा किया कि भाजपा का रथ हर हाल में रुकेगा। महारैली में विपक्षी नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने और लोगों के बीच नफरत फैलाने के साथ-साथ वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि 2024 में महागठबंधन का दिल्ली पर कब्जा होगा और भाजपा की विदाई होगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठे सपने दिखाने में माहिर हैं। न युवाओं को नौकरी मिली न आम लोगों को खुशहाली। किसान परेशान हैं। कोई तबका खुश नहीं। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार और यूपी मिलकर भाजपा का रथ रोकेंगे। इन दोनों राज्यों की 120 सीटों पर भाजपा की हार होगी तो उनका दिल्ली पर कब्जा का सपना कभी पूरा नहीं होगा। 

लालू-तेजस्वी की रैली फ्लॉप? PM मोदी पर हमले को BJP ने बताया शोकगीत, निखिल आनंद बोले- इंडी अलायंस खत्म

रैली में कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, भाकपा और माकपा की एकजुटता दिखी और उन्होंने मिलकर संघर्ष की करने की प्रतिबद्धता भी दिखलायी। रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी निशाने पर रहे। नेताओं ने दावा किया कि किसी के इधर-उधर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वे मोदी सरकार की विदाई के अपने लक्ष्य तक ठहरने वाले नहीं हैं। 

लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलो… महागठबंधन की रैली में नीतीश कुमार पर बरसे लालू यादव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में जब भी बदलाव आया है, तूफान बिहार से ही उठा है। आज फिर बिहार से इसकी शुरुआत हो रही है। बिहार  से बदलाव का प्रारंभ हो रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार को जाना ही होगा। राहुल ने कहा कि भाजपा इस समय गलतफहमी में जी रही है। हम भाजपा और आरएसएस से नहीं डरते। हम देश के लिए लड़ते हैं, देश के लिए मरने को तैयार हैं। भाजपा को दिल्ली में इंडिया की सरकार बनाकर दिखाएंगे। श्री गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में गरीब, किसान उपेक्षित हैं। पूरी सरकार सिर्फ दो-तीन अरबपतियों के लिए ही काम कर रही है। बड़े उद्योगपतियों के 16 लाख करोड रुपए माफ कर दिए गए। देश में अन्याय के कारण नफरत फैल रही है। छोटे व्यवसाईयों, किसानों, मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। 

इधर चला मैं, उधर चला; जाने कहां मैं किधर चला…. जन विश्वास रैली में नीतीश कुमार पर बरसे तेजस्वी यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार और यूपी मिलकर भाजपा का रथ रोकेंगे। इन दोनों राज्यों की 120 सीटों पर भाजपा की हार होगी तो उनका दिल्ली पर कब्जा का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन की बात सबको पता है। 2024 लोकसभा चुनाव में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ संविधान बचाने वाले तो दूसरी तरफ संविधान को खत्म करने की इच्छा रखने वाले लोग हैं। 

भाकपा महासचिव डी. राजा ने कहा कि देश का संविधान बचाने, गरीबों और आम लोगों को राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार को हटाना जरूरी है। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि रोजगार के नाम पर लोगों से झूठा वादा किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग स्थिर सरकार को तोड़ रहे हैं, जनता को कहां से खरीदेंगे। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News