बिहार में तीन बेटी जन्म देने पर विवाहिता से साथ हैवानियत, पति ने दी खौफनाक सजा

10
बिहार में तीन बेटी जन्म देने पर विवाहिता से साथ हैवानियत, पति ने दी खौफनाक सजा

बिहार में तीन बेटी जन्म देने पर विवाहिता से साथ हैवानियत, पति ने दी खौफनाक सजा

ऐप पर पढ़ें

उसने एक के बाद एक तीन बेटियों के जन्म दिया। उसे एक भी बेटा नहीं हुआ। उसे खौफनाक सजा उस शख्स ने दिया जो मांग में सिंदूर भरकर जीवन भर साथ निभाने के लिए लाया था। पति ने उसे अपने हाथो से सजा ए मौत दे दी। गले में फंदा डालकर उसकी जान ले ली। यह सनसनीखेज खबर बिहार के सीतामढ़ी से है। पुलिस कांड की छानबीन में जुट गई है।  हत्यारा पति अभी तक फरार है।

रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी को फंदे  लटकाकर हत्या कर दी। घटना थाना क्षेत्र के मानपुर झौआ गांव की है। पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। बुधवार को उसका पति अपनी ससुराल पत्नी को लेने आया था। पत्नी को घर में अकेले पाए जाने पर उसके गले में रस्सी की फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान वैशाली जिले के सुरेश चौक जंदाहा निवासी भोला पासवान की 32 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गयी है। महिला के परिजनों का आरोप है की उसके पति ने देखा कि मृतका की मां भैंस चराने गई है। घर में कोई नही है। उसी समय उसने अपनी पत्नी के गले में फंदा डालकर उसको मार डाला। 

नाबालिग से 5 लड़कों ने किया दुष्कर्म, जहर पिला कर हत्या की कोशिश; लड़की की हालत नाजुक

सीमा की शादी 10 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद से ही ससुराल वालों की तरफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब चार साल पहले महिला अपने मायके रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर झौआ आ गई। पति के ऊपर दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया है। कई बार पंचायत के माध्यम से मामला को सुलझाने का प्रयास किया गया। जिसके चलते बीच-बीच में वह ससुराल भी गई। लेकिन ससुराल वालों के दिल में उसके लिकोई जगह नहीं बनी।

भाभी के भाई के प्यार में पड़ी ननद की अश्लील फोटो लेकर लड़का कर रहा ब्लैकमेल, क्या है जिद

सीमा ने इसी बीच उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। यह उससे ससुराल वालों को गवारा नहीं हुआ। इसके बाद ससुराल वालों ने बेटा नही होने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति भई। बुधवार को आरोपी अपनी पत्नी से मिलने उसके घर आया था। गुरुवार की शाम को मौका मिलते ही ससुराल आकर पत्नी सीमा की हत्या कर दी। उसके बाद वह घर से फरार हो गया। मृतका की मां घर पहुंची बेटी को मृत पाया। फिर आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News