बिल पर सोना 64100 रुपए दस ग्राम | Gold on bill Rs 64100 per ten grams | News 4 Social

5
बिल पर सोना 64100 रुपए दस ग्राम | Gold on bill Rs 64100 per ten grams | News 4 Social

बिल पर सोना 64100 रुपए दस ग्राम | Gold on bill Rs 64100 per ten grams | News 4 Social

इंदौरPublished: Feb 05, 2024 06:50:24 pm

इंदौर बाजार .. 5-2-2024- आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71700 रुपए किलो

बिल पर सोना 64100 रुपए दस ग्राम

बिल पर सोना 64100 रुपए दस ग्राम

बिल पर सोना 64100 रुपए दस ग्राम
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट से घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतें घट गई। कॉमेक्स पर सोना 2026.30 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.45 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63875 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58715 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 71875 व टंच 71975 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71700 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

नई लहसुन की 27 हजार बोरी आवक
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढ़ जाने से आलू-प्याज व लहसुन में तेजी थमी है। नई लहसुन की आवक 27000 बोरी, प्याज की 25 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1300 से 1500, राशन 1100 से 1300, गुल्ला (छोटा आलू) 6 से 7, प्याज बेस्ट 1500 से 1800, मीडियम 1200 से 1500, गोल्टा 700 से 800, लहसुन ऊंटी नई 20000 से 22000, देशी लहसुन 18000 से 20000, एवरेज 15000 से 17000, बारिक 6000 से 10000 रुपए क्विंटल बिका।
———–
सोया तेल का आयात बढऩे एवं पाम तेल का शिपमेंट घटने का अनुमान
इंदौर. सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) का आंकड़ा मध्य फरवरी में सामने आएगा लेकिन उससे पूर्व उद्योग-व्यापार क्षेत्र ने जो अनुमान व्यक्त किया है उससे पता चलता है कि जनवरी 2024 के दौरान भारत में पाम तेल का आयात घटकर गत तीन माह के निचले स्तर पर आ गया क्योंकि क्रूड पाम तेल (सीपीओ) के लिए रिफाइनिंग मार्जिन ऋणात्मक होने से रिफाइनर्स द्वारा क्रूड सोयाबीन तेल की खरीद पर विशेष ध्यान दिया गया जिससे इसके आयात में अच्छी बढ़ोत्तरी हो गई। उद्योग व्यापार समीक्षकों के अनुसार दिसम्बर 2023 की तुलना में जनवरी 2024 के दौरान भारत में पाम तेल का कुल आयात 12 प्रतिशत घटकर 7.87 लाख टन के करीब रह गया।
इसके तहत खासकर सीपीओ का आयात 16 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 5.41 लाख टन के करीब सिमट गया। उद्योग-व्यापार समीक्षकों के अनुसार दिसम्बर के मुकाबले जनवरी में क्रूड सोया तेल का आयात 24 प्रतिशत उछलकर 1.90 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान है लेकिन फिर भी यह पिछले मार्केटिंग सीजन के औसत मासिक आयात 3.06 लाख टन से काफी कम है। आगामी महीनों के तेल के सापेक्ष इसके प्रीमियम (ऊंचे भाव) में कमी आई है और इसका दाम घटकर प्रतिद्वंदी खाद्य तेलों के समकक्ष आ गया है। अर्जेन्टीना में सोयाबीन का शानदार उत्पादन होने की उम्मीद है। जहां तक सूरजमुखी तेल का सवाल है तो समीक्षकों ने दिसम्बर के मुकाबले जनवरी में इसका आयात 19 प्रतिशत घटकर 2.11 लाख टन रह जाने का अनुमान लगाया है जिसका प्रमुख कारण सामुद्रिक परिवहन खर्च (किराया) में भारी बढ़ोत्तरी होना बताया जा रहा है। पाम तेल एवं सूरजमुखी तेल के आयात में गिरावट आने से जनवरी में खाद्य तेलों का कुल आयात घटकर 11.90 लाख टन के करीब रह जाने का अनुमान है जो दिसम्बर के आयात से 9.2 प्रतिशत कम है।
देश की मंडियों में कुल 2.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.10 लाख, महाराष्ट्र में 1.25 लाख, राजस्थान में 20 हजार व अन्य राज्यों में 20 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 3.15 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1 लाख, मध्यप्रदेश में 30 हजार, यूपी में 35 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 55 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1510 से 1530, मुंबई मूंगफली तेल 1530, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 878 से 880, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 830 से 835, मुंबई सोया रिफाइंड 870 से 875, मुंबई पाम तेल 835 से 840, इंदौर पाम 893, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 815 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, सोयाबीन नई 4500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 39000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4575, लक्ष्मी 4525, सांवरिया इटारसी 4550, खंडवा 4575, रुचि 4670, धानुका 4660, एमएस नीमच 4660, एमएस पचोर 4550 व एवी 4575 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1675, देवास 1675, उज्जैन 1675, खंडवा 1650, बुरहानपुर 1650, अकोला 2660 रुपए।
—-
नई मसूर व डॉलर चने की आवक
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में 34 बोरी नई मसूर की आवक हुई, जो राम भरोसे टे्रङ्क्षडग कंपनी ने 6001 रुपए में दलाल सतीश बिंदल के माध्यम से जितेन्द्र उद्योग को बेची। प्रदेश की मंडियों में नई मसूर की 1500 बोरी आवक बताई जा रही है। दिल्ली भाव ऊंचा होने से यहां भी मसूर का दाम तेज है। छावनी अनाज मंडी नवलखा गेट पर आढ़तिय फर्म लखन इंटर प्राइजेस पर 23 कट्टे नए डबल डॉलर चने की आवक सिंघाना मनमावर से हुई। मुहूर्त में दलाल दीपक मंगल के मार्फत लेवाल फर्म रजत एग्रो को 13100 रुपए में सौदे हुआ।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5600, काबुली सूडान 6850, मसूर कनाड़ा 6150, तुवर लेमन नई 10300, गजरी 9350 व उड़द एफएक्यू 9100 रुपए।
दलहन: चना 5900, विशाल 5775 से 5800, डंकी 5250 से 5500, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10400, कर्नाटक 10400 से 10600, निमाड़ी 8800 से 10100, मूंग 9000 से 9400, बारिश का मूंग 9200 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8800 से 9500, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7450 से 7550, मीडियम 7600 से 7750, बोल्ड 7850 से 7950, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 12400 से 12500, फूल 13400 से 13500, बेस्ट तुवर दाल 14500 से 14600, ब्रांडेड तुवर दाल 15600, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11400, उड़द दाल मीडियम 10900 से 11000, बोल्ड 11100 से 11200, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15500, (42-44) 15300, (44-46) 15100, (58-60) 14100 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News