बांदा में गुंडों ने घर में घुस कर महिला से की छेड़खानी, विरोध पर 2 की गोली मार कर हत्या | banda baberu news criminal reached home drunk molested the woman fire | Patrika News h3>
इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार के सदस्यों के गुंडों को रोकने पर चलाई गोली
पुलिस ने कहा, “घटना बीती रात को बबेरू कोतवाली इलाके के बेर्राव गांव में हुई है। यहां शराब पीकर कुछ गुंडे हरिराम नाम के शख्स के घर में जबरन घुस गए। फिर उसकी पत्नी को परेशान करने की कोशिश की। जब परिवार के सदस्यों ने गुंडों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गोलियां चला दी थी।”
मृतकों की पहचान 42 साल के शारदा यादव और 52 साल के छोटा यादव के तौर पर हुई है। घायलों की पहचान 22 साल के अवधेश यादव और 25 साल के करण यादव के तौर पर हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उनकी गंभीर स्थिति के कारण उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।