बांदा: पेड़ से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, गांव वालों ने जताई हत्या की आशंका | dead bodies of lover couple found hanging on tree banda | Patrika News

72

सुंदरिया पुरवा अंश के रहने वाले सुनील समदरिया और चिमनी पुरवा मजरा की रहने वाले आराध्या देवी शनिवार को घर से गायब हो गए थे। दोनों का शव रविवार सुबह लोधन पुरवा में लोगों को बबूल के पेड़ पर लटकते हुए मिला।

गांव वालों ने बताया ऑनर किलिंग का मामला
गांव वालों के मुताबिक युवक- युवती एक दूसरे के साथ प्यार करते थे। लोगों का मानना है कि एक साथ दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। उनके अनुसार घर वालों ने ही रंगे हाथ पकड़ा और उसके बाद हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव को पेड़ पर लटका दिया। ये मामला ऑनर किलिंग का माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

यूपी में कड़ाके की ठंड, दस जिलों में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, जाने कब तक बंद रहेंगे स्कूल

जांच के बाद होगी कार्रवाई
ASP लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है, “शनिवार की रात युवक व युवती घर से निकले थे। जिनका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। दोनों के बीच प्यार का मामला है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा, साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। इस मामले में हमें तहरीर भी मिली है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हम आगे की कारवाई करेंगे।”

Source link