Advertising
Home Top stories बजरी माफिया ने डंपर से कुचला, कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा: दो...
Advertising
<

बजरी माफिया ने डंपर से कुचला, कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा: दो दिन मौत से लड़ते रहे कॉन्स्टेबल सुनील, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग अभी भी गिरफ्त से दूर – Jodhpur News

0
बजरी माफिया ने डंपर से कुचला, कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा:  दो दिन मौत से लड़ते रहे कॉन्स्टेबल सुनील, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग अभी भी गिरफ्त से दूर – Jodhpur News

बजरी माफिया ने डंपर से कुचला, कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ा: दो दिन मौत से लड़ते रहे कॉन्स्टेबल सुनील, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग अभी भी गिरफ्त से दूर – Jodhpur News

कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी (फाइल फोटो)

जोधपुर के लूणी में अवैध बजरी परिवहन को रोकने के दौरान डंपर से कुचले गए कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी का मंगलवार रात करीब 11 बजे निधन हो गया। उन्हें रविवार को गंभीरावस्था मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। दो दिन मौत से जूझने के बाद उन्होंने म

.

गौरतलब है कि रविवार को लूणी के खेजड़ली कला क्षेत्र में कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी टीम के साथ अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकने पहुंचे थे। इस दौरान डंपर ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी और कॉन्स्टेबल सुनील कुचलकर घायल हो गए थे।

चार आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों में खेजड़ली कला निवासी हापुराम (62) पुत्र भैराराम बिश्नोई, रविन्द्र (18) पुत्र शिवलाल बिश्नोई, सागर (24) पुत्र सुरजाराम सैन, सारण नगर नादड़ा कला निवासी महेन्द्र (27) पुत्र सुखदेव बिश्नोई शामिल हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कुल चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले में हापुराम राम के भाई और जेसीबी मालिक शिवजी, डंपर ड्राइवर राणाराम और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और आरोपियों 1240 टन बजरी का अवैध स्टॉक पहले ही जब्त कर चुकी है।

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।

Advertising

पुलिस को डंपर का पीछा न करने की धमकी दी

रविवार सुबह लूणी पुलिस की टीम खेजड़ली कला इलाके में अवैध बजरी खनन-परिवहन रोकने के लिए नाकाबंदी कर रही थी। सूचना मिली कि आरोपी सरपंच पति हापुराम और शिवजी अपनी अपनी जेसीबी से अवैध बजरी डंपर भरवा रहे हैं।

टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख जेसीबी ड्राइवर लॉयन्स नगर की तरफ भाग गया। दूसरा मौके पर ही जेबीसी छोड़ गया। यहां से एक ड्राइवर डंपर को लेकर भाग निकला। पुलिस ने डंपर का पीछा किया तो सफेद कार में सवार रवि गोदारा पुत्र शिवजी गोदारा ने पुलिस को धमकी दी कि डंपर का पीछा न करें। इसके बाद रवि गोदारा भी फरार हो गया।

पुलिस ने डंपर का पीछा जारी रखा। रास्ते में गुलजी की प्याऊ के पास कच्ची सड़क पर पहुंचकर डंपर के ड्राइवर ने भरी बजरी खाली करना शुरू कर दिया।

मौके से जब्त की गई जेसीबी।

खाली करने से रोका, तो डंपर भगाते हुए कॉन्स्टेबल को कुचला

पीछा कर रही पुलिस टीम ने कच्ची सड़क पर डंपर खाली होते देख उसे रोकने की कोशिश की तो सांगासनी गांव निवासी ड्राइवर राणाराम बाबल ने डंपर को तेजी से टर्न लिया। इस दौरान कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी पिछले पहिए से कुचल गए।डंपर का पहिया सुनील के पेट व पैर के ऊपर से निकल गया। इससे कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब साथी पुलिसकर्मी उसे तत्काल एमडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां कॉन्स्टेबल का इलाज जारी है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising