Advertising
Home Top stories फर्जी नाम-पता बताकर युवती को किया हॉस्पिटल में भर्ती, मौत: ग्वालियर...
Advertising
<

फर्जी नाम-पता बताकर युवती को किया हॉस्पिटल में भर्ती, मौत: ग्वालियर में CCTV कैमरे में दिखे 3 युवक, नहीं हुई मृतका की पहचान – Gwalior News

1
फर्जी नाम-पता बताकर युवती को किया हॉस्पिटल में भर्ती, मौत:  ग्वालियर में CCTV कैमरे में दिखे 3 युवक, नहीं हुई मृतका की पहचान – Gwalior News

फर्जी नाम-पता बताकर युवती को किया हॉस्पिटल में भर्ती, मौत: ग्वालियर में CCTV कैमरे में दिखे 3 युवक, नहीं हुई मृतका की पहचान – Gwalior News

युवती को गोद में उठाकर ले जाता युवक, पीछे आते दो युवक की पुलिस काे अब इनकी तलाश है।

ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल में रविवार सुबह एक युवती को तीन युवक ऑटो से लेकर पहुंचे। युवती आधी बेहोशी की हालत में थी। अस्पताल में उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया गया। इसके बाद तीनों युवक बाहर निकले और वहां से गायब हो गए। इलाज के दौरा

.

जब डॉक्टरों ने रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो वह नंबर फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

फर्जी पता, फर्जी नंबर बताया

मुरार थाना पुलिस जब चेतकपुरी स्थित उस पते पर पहुंची, जो युवती को लाने वालों ने बताया था, तो वह भी गलत निकला। इससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। सोमवार दोपहर तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी और न ही उसे अस्पताल लाने वाले तीनों युवकों या ऑटो चालक का कोई सुराग लग सका है।

Advertising

ऑटो के नंबर से पुलिस उसके मालिक की तलाश कर रही है।

CCTV फुटेज से सुराग की कोशिश

पुलिस को अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज मिली है। फुटेज के अनुसार, ऑटो नंबर MP07 R-6940 में तीन युवक सवार थे। दो युवक युवती के साथ पीछे बैठे थे, जबकि एक ऑटो चला रहा था। अस्पताल पहुंचने पर एक युवक ने युवती को गोद में उठाकर ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। ऑटो चालक भी उनके साथ अंदर तक गया, जिससे अंदेशा है कि वह भी उनका ही साथी था।

मृतका की पहचान और मौत की वजह पता नहीं

पुलिस के सामने फिलहाल तीन बड़े सवाल हैं। युवती कौन थी, उसकी मौत कैसे हुई, उसे अस्पताल तक लाने वाले युवक और ऑटो चालक कौन हैं?

युवती के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उसे लाते समय वह ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही थी और ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी। डॉक्टर उसकी मौत का कारण पता लगाने में जुटे हैं।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उसे अस्पताल लाने वालों का भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ऑटो के नंबर और CCTV फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका के साथ क्या घटना हुई थी, यह उसकी पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising