प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे वाराणसी, भारत-जापान की दोस्ती कि मिसाल रुद्राक्ष का करेंगे उद्घाटन

284

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे वाराणसी, भारत-जापान की दोस्ती कि मिसाल रुद्राक्ष का करेंगे उद्घाटन

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें।

NEWS 4 SOCIAL

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें। खुश रहें। आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ महीने के बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। यह उनका वाराणसी का 27वां दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत जापान की दोस्ती की मिसाल ‘रुद्राक्ष’ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे और साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र को 1583 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री बीएचयू में चिकित्सा विशेषज्ञों व अफसरों के साथ कोरोना की तीसरी लहर से बचाव और तैयारियों पर चर्चा भी करेंगे।

बलिया जिला कारागार में बुधवार की देर रात जमकर बवाल हुआ। जानकारी के कैदी बैरकों की तलाशी लिये जाने से नाराज थे। बुधवार की शाम रुटीन चेकिंग का कुछ कैदियों ने विरोध किया तो अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया। पर अधिकारियों के जाने के बाद कैदियों ने कुछ बंदी रक्षकों को घेरकर उनपर पथराव शुरू कर दिया। तत्काल उच्चाधिकारियों के साथ दो गाड़ी पीएसी व कई थानों की फोर्स पहुंच गई। बलिया जेलर ने मीडिया से बताया कि हालात काबू में हैं।

उत्तर प्रदेश के बागपत जेल से बंद गैंगस्टर समेत कैदियों के फेसबुक पर आपबीती, भविष्य की योजना और संदेश भेजने का मामला सामने आया है। पूर्व आईेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेपीएस अमिताभ ठाकुर ने इसके कुछ स्क्रीन शाॅट ट्वीट कर हड़कम्प मचा दिया है। उन्होंने इस संबंध में डीजीपी, एडीजी और बागपत पुलिस को ट्वीट किया है। उनका दावा है कि जेल में धड़ल्ले से मोबाइल फोन इस्तेमाल किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में 2021-22 से लागू की जाने वाली नई शिक्षा नीति में स्नातक की पढ़ाई में बड़ा बदलाव होगा। ग्रेजुएशन में दो साल तक स्किल डेवेलपमेंट की पढ़ाई होगी, जो 12 क्रेडिट का होगा। दो साल के चार सेमेस्टर में से हर सेमेस्टर में तीन क्रेडिट का एक स्किल डेवेपलपमेंट कोर्स करना होगा।

उत्तर प्रदेश में पराग दूध का दाम बढ़ गया है। इसमें दो रुपये प्रतिलीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। 16 जुलाई की शाम से बढ़ी हु्ई दरें लागू हो जाएंगी। नई दरों के अनुसार 55 रुपये में मिलने वाला एफसीएम गोल्ड का दाम अब 57 रुपये होगा, जबकि 28 रुपये का आधा किलो वाला पैकेट 29 रुपये का हो गया है। जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार नई दरें लखनऊ सर्किल के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी और हरदोई में लागू होगी।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News