Advertising
Home Top stories पीलीभीत में किशोर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में...
Advertising
<

पीलीभीत में किशोर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में हत्या कर शव को 6 टुकड़े में कर तालाब में फेंका – Pilibhit News

0
पीलीभीत में किशोर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार:  पुरानी रंजिश में हत्या कर शव को 6 टुकड़े में कर तालाब में फेंका – Pilibhit News

पीलीभीत में किशोर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार: पुरानी रंजिश में हत्या कर शव को 6 टुकड़े में कर तालाब में फेंका – Pilibhit News

पीलीभीत16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत में किशोर हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत में एक किशोर की निर्मम हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है, कि किशोर की हत्या पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले आरोपियों द्वारा की गई थी।आरोपियों ने पहले किशोर का गला दबाया फिर उसके बॉडी के टुकड़े कर उसे तालाब में फेंक दिया।

दरअसल न्यूरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिथरा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय सागर उर्फ पूरनलाल 10 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। घटना के बाद परिजन किशोर को खोजने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन किशोर का कोई पता नहीं लग पाया। 12 मार्च को परिजनों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी पुलिस की टीम लगातार किशोर को तलाश ने का प्रयास कर रही थी।

आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस टीम।

Advertising

14 मार्च को न्यूरिया थाना क्षेत्र के मडरिया पुल के पास पानी में एक अज्ञात डेड बॉडी के देखे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मामले की जांच पड़ताल की, तो तालाब से एक डेड बॉडी छह अलग-अलग हिस्सों में बरामद हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने डेड बॉडी के हाथ में बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान सागर उर्फ पूरनलाल के रूप में की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

2 साल से चल रही थी रंजिश

बताया जाता है कि गांव के ही रहने वाले बॉबी और शिवम से सागर की रंजिश रही थी जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मुकदमा भी चल रहा था। इसी के चलते 10 मार्च को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था घटना के बाद शिवम और बॉबी पक्ष के लोगों ने खून की होली खेलने की धमकी भी दी थी इसके बाद 10 मार्च को की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में सागर लापता हो गया।

आरोपियों ने पहले गला दबाया फिर टुकड़े किए

बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर बॉबी,शिवम और प्रमोद ने अपने एक अन्य साथी की मदद से मिलकर गांव के बाहर से पहले सागर को अगवा किया। फिर उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पक्ष के लोगों के बीच खून की होली खेलने का नशा सवार था। जिसके चलते आरोपियों ने सागर की डेड बॉडी के मुर्गी और बकरे जैसे छह अलग-अलग हिस्से कर दिए। बताया जाता है कि शिवम गांव में ही मुर्गा और बकरा के मीट बेचने की दुकान चलाता है। अन्य हथियारों का प्रयोग उसने सागर की डेड बॉडी को काटने के लिए किए थे।

सीओ ने किया घटना का खुलासा

सीओ सदर विधि भूषण मौर्य ने पूरनलाल उर्फ सागर की हत्या की घटना का खुलासा किया है। सीओ ने बताया की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising