पिता कृष्णा की अंतिम विदाई पर फफक पड़े महेश बाबू, चिरंजीवी और राम चरण ने गले लगाकर संभाला
एक्टर महेश बाबू इस समय बेहद सदमे में हैं। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सितंबर 2022 में महेश बाबू की मां का निधन हो गया था और अब उनके पिता और साउथ के सुपरस्टार कृष्णा भी चल बसे। कृष्णा का 15 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मां के बाद अब पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद महेश बाबू बुरी तरह टूट गए। वह फफक-फफक कर रो पड़े।
एक्टर कृष्णा के अंतिम दर्शन (Krishna Funeral) के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स उनके घर पहुंचे और उन्होंने महेश बाबू को सांत्वना दी। प्रभास से लेकर चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, राम चरण, अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य और वेंकटेश समेत कई हस्तियां कृष्णा के घर पहुंचीं। कृष्णा का पूरा नाम Ghattamaneni Siva Rama Krishna है। उन्हें तेलुगू सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता था। कृष्णा ने 15 नवंबर की सुबह 4.30 बजे आखिरी सांस ली। एक दिन पहले ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट के कारण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
रोते महेश बाबू को चिंरजीवी ने करवाया चुप, राम चरण ने लगाया गले
कृष्णा के पार्थिव शरीर को उनके अंतिम दर्शन के लिए सुबह करीब 11 बजे उनके घर लाया गया। वहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां कृष्णा को आखिरी विदाई देने पहुंचीं। विजय देवरकोंडा और पवन कल्याण भी यहां नजर आए। पिता को खोने पर Mahesh Babu खुद को संभाल नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। तब चिरंजीवी ने उन्हें गले लगाकर चुप करवाया।
राजकीय सम्मान के साथ कृष्णा का अंतिम संस्कार
कृष्णा का अंतिम संस्कार 16 नवंबर को पूरे राजकीय सम्मान के महाप्रस्थानम श्मशान घाट में किया जाएगा। सुपरस्टार कृष्णा के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर फैंस की भारी भीड़ उमड़ आई। उनके घर के बाहर काफी भीड़ दिखी। पिता कृष्णा के निधन के बाद महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने एक स्टेटमेंट जारी किया।
महेश बाबू ने जारी किया था यह स्टेटमेंट
इसमें लिखा था, ‘बड़े दुख के साथ हमें आपको हमारे सबसे प्यारे कृष्णा गारु के निधन के बारे में बताना पड़ रहा है। वह फिल्मी पर्दे से परे कई मायनों में सुपरस्टार थे। उनमें बहुत प्यार और विनम्रता थी। वह अपने काम के जरिए और हमारे जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। वो उन लोगों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे, जिनकी जिंदगी को उन्होंने प्रभावित किया। वह हमसे बहुत प्यार करते थे और हर गुजरते दिन के साथ हम उन्हें और भी ज्यादा याद करेंगे।