पहले उप कप्तानी छीनी, फिर टीम से निकाला, अब IPL में बल्ले से आग उगल कर ठोकी कमबैक की दावेदारी

26
पहले उप कप्तानी छीनी, फिर टीम से निकाला, अब IPL में बल्ले से आग उगल कर ठोकी कमबैक की दावेदारी


पहले उप कप्तानी छीनी, फिर टीम से निकाला, अब IPL में बल्ले से आग उगल कर ठोकी कमबैक की दावेदारी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए पिछला कुछ समय किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। रहाणे का बल्ला खामोश था और वह रन बनाने में असफल हो रहे थे। ऐसे में उनको भारतीय टीम की टेस्ट साइड से ड्रॉप कर दिया गया। उनको उप कप्तानी के पद से भी हटा दिया गया था। वहीं टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से रहाणे को काफी पहले ही निकाल दिया था। इतना ही नहीं बल्कि उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें ड्रॉप कर दिया था। वह अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वह घरेलू क्रिकेट खेलते रहे और फिर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया।चेन्नई के खरीदते ही खुली किस्मत

चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य को ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीद लिया। वहीं आईपीएल 2023 में रहाणे को शुरुआती दो मुकाबलों में खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरे मैच से पहले मोईन अली की तबियत खराब हो गई, जिसके चलते अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया। यह सीएसके के लिए रहाणे का डेब्यू था। रहाणे ने यह मौका दोनों हाथ से कबूल किया और दिखा दिया कि वह क्या कर सकते हैं।

IPL 2023: SRH की फिर हुई फजीहत, क्रुणाल ने गेंद और बल्ले दोनों से किया कमाल

रहाणे ने 225.93 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंद में ही 61 रन ठोक दिए, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इसी के साथ रहाणे ने आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी भी सिर्फ 19 गेंद में लगाई। अजिंक्य का यह रौद्र रूप देख हर कोई हैरान रह गया।

क्या टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी?

अब सवाल यह उठता है कि रहाणे को तो टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया था, ऐसे में वह टी20 में प्रदर्शन करके कैसे टीम में वापसी कर सकते हैं? किसी भी खिलाड़ी को लय में आने के लिए सिर्फ एक पारी की जरूरत होती है, और वह मायने नहीं रखती की कौनसे फॉर्मेट में आई हो। इसी के साथ रहाणे के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट के दरवाजे भी टीम इंडिया में अभी तक बंद नहीं हुए हैं। अगर वह आईपीएल 2023 में इसी लय में नजर आए तो भारतीय चयनकर्ता आगामी वनडे विश्वकप में उनके नाम पर चर्चा कर सकते हैं। रहाणे का भारतीय टीम में वापसी करना नामुमकिन नहीं है। दिनेश कार्तिक ने भी पिछले साल ठीक ऐसे ही आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर भारत की टी20 टीम में अपनी जगह बनाई थी।
IPL 2023 MI vs CSK: लो मैं फिर आ गया… IPL में अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर हो जाएंगे हैरानNavbharat Times -MS Dhoni: डीआरएस नहीं अब होगा धोनी रिव्यू सिस्टम? पूर्व CSK खिलाड़ी का ट्वीट वायरलNavbharat Times -MI vs CSK: प्रीटोरियस और गायकवाड़ की जोड़ी ने किया कमाल, हैरतअंगेज कैच लेकर मचाई सनसनी



Source link