Advertising
Home Top stories नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: सवाई माधोपुर...
Advertising
<

नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धर्मेंद्र प्रधान का जलाया पुतला – Sawai Madhopur News

2
नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:  सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धर्मेंद्र प्रधान का जलाया पुतला – Sawai Madhopur News

नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धर्मेंद्र प्रधान का जलाया पुतला – Sawai Madhopur News


नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आज सवाई माधोपुर में जिला कांग्रेस कमेटी विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट के समने धरना प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष व बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। यहां पीसीसी जरनल सेकेट्री व सहायक जिला प्रभारी राहुल भाकर और विधानसभा प्रभारी शंकर बिजोलिया की मौजूदगी में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर पहले कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। विधायक बोली, जबावदेही तय करे सरकार इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि नीट जैसी देश स्तर की परीक्षा का पेपर लीक होना केंद्र सरकार की नाकामयाबी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने के बाद भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी कोई भी जिम्मेदारी ओर जवाबदेही लेने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार पेपर लीक होने के मामलों को छुपाती आई है, लेकिन इस बार जेन जी के डर से सरकार को पेपर लीक होने के बाद नीट की परीक्षा रद्द कर दी है। इंदिरा मीणा ने कहा कि नीट कि परीक्षा का पेपर लीक होने कोई साधारण बात नही है। पेपर लीक होने से लाखों बच्चों की ना सिर्फ कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया, बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों के सामने दुबारा से परीक्षा की तैयारी करने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने कड़ी मेहनत से नीट का पेपर दिया था। उन बच्चों ओर उनके अभिभावकों की पीड़ा को केंद्र सरकार कभी नही समझ सकती ,सरकार बच्चो के दुबारा परीक्षा फीस नही लेने का दावा कर रही है, लेकिन जो मेहनत बच्चो ने की थी उस मेहनत के बर्बाद होने की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बावजूद शिक्षा मंत्री ना तो अपनी जिम्मेदारी को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दे पा रहे है और ना ही विपक्षी पार्टियों के सवालों का कोई जवाब उनके पास है। इंदिरा मीणा ने कहा कि हर मामले को लेकर समझौता देश की लोगों को ही करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार द्वारा व्यवस्थाओं को ठीक करने की जिम्मेदारी नही उठाई जा रही है। उन्होने कहा कि सरकार को अपनी जवाबदेही तय करते हुए पेपर लीक मामले को लेकर जवाब देना चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पीसीसी जरनल सेकेट्री राहुल भाकर ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक को लेकर भाजपा ने हमेशा हाय-तौबा की है, लेकिन पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय मे ही हुई थी। भाजपा सरकार को राजस्थान में तीन साल हो गए, लेकिन आजतक कोई भी पेपर लीक माफिया के खिलाफ सरकार कार्रवाई नही कर पाई है। भाकर ने कहा कि क्यों नही सरकार पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ खुलकर कार्रवाई कर रही है। सरकार ने कितने पेपर माफ़ियाओं के घरों पर बुलडोजर चलाए है। सरकार पेपर लीक मामलों को लेकर सिर्फ लोगो को गुमराह करती है और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा ही करती है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising