Advertising
Home Top stories निक्‍की यादव हत्याकांड: साहिल गहलोत से सारे राज उगलवाएगी पुलिस, कोर्ट से...
Advertising
<

निक्‍की यादव हत्याकांड: साहिल गहलोत से सारे राज उगलवाएगी पुलिस, कोर्ट से मिली दो दिन की रिमांड

24
निक्‍की यादव हत्याकांड: साहिल गहलोत से सारे राज उगलवाएगी पुलिस, कोर्ट से मिली दो दिन की रिमांड

निक्‍की यादव हत्याकांड: साहिल गहलोत से सारे राज उगलवाएगी पुलिस, कोर्ट से मिली दो दिन की रिमांड

नई दिल्‍ली: निक्‍की यादव मर्डर केस के आरोपियों की एक लोकल कोर्ट के सामने पेशी हुई। मुख्‍य आरोपी साहिल गहलोत को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, द्वारका कोर्ट अपर मुख्य मेट्रोपोलिटन मैजिस्‍ट्रेट समीक्षा गुप्ता ने बाकी 5 आरोपियों को जुडिशल कस्‍टडी में भेजने का निर्देश दिया। निक्‍की का शव 14 फरवरी को आउटर दिल्‍ली के एक गांव में साहिल के ढाबे से मिला था। पुलिस के अनुसार, साहिल ने 10 फरवरी को निक्‍की की हत्‍या की। लाश को ढाबे के फ्रिज में रखा और अगले दिन दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने साहिल के पिता, उसके दो चचेरे भाइयों- आशीष और नवीन और दो दोस्तों- अमर और लोकेश को भी गिरफ्तार किया है। इन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है।

निक्की हत्याकांड… शक के दायरे में कुछ और लोग भी
निक्की यादव (23) हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस रिमांड में पूछताछ चल रही है। क्राइम ब्रांच सभी कड़ियों को जोड़ रही है, ताकि अदालत में फूलप्रूफ चार्जशीट पेश की जा सके। आला अफसर जांच पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में कुछ संदिग्ध और सामने आए हैं, जिन्हें भी जल्द पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। दूसरी तरफ, मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के परिजनों ने पिता, चचेरे और मौसेरे भाई के अलावा दो दोस्तों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि इनकी हत्याकांड में संलिप्तता मिलने पर ही गिरफ्तारी डाली गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपियों को रिमांड के दौरान आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में इनके रोल पर विस्तार से जानकारी हासिल की जा रही है। इनके फोनों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के बाद कुछ और लोग शक के दायरे में आए हैं। इनको भी जल्द बुलाकर पूछताछ की तैयारी चल रही है। इस प्रकरण में अगर उनकी भूमिका मिली तो फिर अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अब तक जांच से साफ है कि साहिल के पूरे परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को लिव-इन में रहने के बाद 2020 में उसके शादी करने की जानकारी थी।

Nikki Yadav Murder: मर्डर केस में साहिल के पिता 25 साल पहले भी हुए थे गिरफ्तार, जानिए 1997 का वो मामला क्या था
निक्की की फैमिली में सिर्फ उसकी छोटी बहन इस बारे में जानती थी। छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि वो पढ़ाई करने दिल्ली आई थी। परिजनों को अगर निक्की-साहिल के बारे में बताती तो वो दोनों बहनों को झज्जर बुला लेते। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा स्थित आर्य समाज मंदिर के पुजारी से भी रविवार को पूछताछ की। इसी मंदिर में 1 अक्टूबर 2020 को निक्की और साहिल ने शादी की थी।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising