नशे में पति ने घर में खड़ा किया बवाल, पत्नी ने गला दबाकर मार दिया, पैर में लगाया करंट

226

नशे में पति ने घर में खड़ा किया बवाल, पत्नी ने गला दबाकर मार दिया, पैर में लगाया करंट

हाइलाइट्स:

  • एमपी के ग्वालियर में पत्नी ने की पति की हत्या
  • विवाद के दौरान पत्नी ने दबाया पति का गला
  • घटना को हादसा बताने के लिए पैर में लगाया करंट
  • पति को पत्नी पर था शक, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया

ग्वालियर
शहर में एक पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी है। वह नशे की हालत में लगातार पत्नी को परेशान करता था। साथ ही टोकने पर उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार को देर रात पति नशे में घर लौटा था। इस दौरन वह अपनी पत्नी पर संदेह करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसने पत्नी की गला दबाकर मारने की कोशिश की। जवाब में पत्नी ने भी गला दबाया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे घटित हुई। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना में रहने वाला 35 साल का सुल्तान माहौर में प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में पत्नी रजनी व तीन बच्चे हैं। बीती रात सुल्तान नशे में घर आया और पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए मारपीट करने लगा।

Tikamgarh News : भगवान भोले की तस्वीर देकर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर रहे सरंपच
विवाद में सुल्तान ने उसका गला पकड़ा और दबाने लगा, तभी महिला ने विरोध कर बदले के भाव से पति का गला पकड़ा और दबा दिया। कुछ ही देर में पति की मौत हो गई। पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक घर के अंदर रही। सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इन्हें जानें क्या हुआ जाग नहीं रहे हैं?

पति की हत्या करने के बाद रजनी ने तार से उसके पैर में करंट लगाने का प्रयास किया, जिससे हत्या ना लगकर हादसा लगे। पैर में एक से दो जगह करंट लगाने के निशान भी पुलिस को मिले हैं।

एमपी में B.1.617 वैरिएंट से कोरोना की दूसरी लहर में आई थी तबाही, जीनोम स्टडी में खुलासा
पुलिस को शंका है कि वारदात को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने शंका के चलते प्रेमी छोटू को भी हिरासत में ले लिया है। छोटू मृतक का रिश्ते में भांजा लगता है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी हुई है।

कोरोना की दूसरी लहर ने एमपी में कैसे ‘तोड़ा’ दम, तीसरी को लेकर क्या है तैयारी… सीएम शिवराज से जानिए
इस पूरे मामले मे पुलिस का कहना है कि रजनी नाम की महिला ने अपने पति की हत्या की है। पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी पर शक करता था। चरित्र संदेह को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News