Advertising
Home Top stories नवांशहर गोलीकांड, CCTV फुटेज आया सामने: आई-20 से स्कॉर्पियो का पीछा किया, 2...
Advertising
<

नवांशहर गोलीकांड, CCTV फुटेज आया सामने: आई-20 से स्कॉर्पियो का पीछा किया, 2 किमी पहले से चलाईं गोलियां, बंगा ​​​​​​​में घेरा – Jalandhar News

0
नवांशहर गोलीकांड, CCTV फुटेज आया सामने:  आई-20 से स्कॉर्पियो का पीछा किया, 2 किमी पहले से चलाईं गोलियां, बंगा ​​​​​​​में घेरा – Jalandhar News

नवांशहर गोलीकांड, CCTV फुटेज आया सामने: आई-20 से स्कॉर्पियो का पीछा किया, 2 किमी पहले से चलाईं गोलियां, बंगा ​​​​​​​में घेरा – Jalandhar News

सीसीटीवी में आई-20 कार सवार स्कॉर्पियो सवार युवकों का पीछा करते हुए, सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

नवांशहर के बंगा गोलीकांड का CCTV वीडियो सामने आ गया है। इसमें आई-20 कार सवार आरोपी स्कॉर्पियो सवार युवकों पर गोलियां चलाते हुए साफ दिख रहे हैं। गोलियां चलाने वाले 3 युवक थे, जिसने 2 किलोमीटर पहले से गोलियां चलाईं, फिर बंगा में आकर घेर लिया।

.

पुलिस ने अभी तक FIR सार्वजनिक नहीं की है। सूत्रों से पता चला है कि नवांशहर सिटी पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें 2 पर नाम दर्ज हैं।

मृतक रिंपल की फाइल फोटो।

टैटू आर्टिस्ट हनी के साथ हुआ था झगड़ा

Advertising

स्कॉर्पियो सवार टैटू आर्टिस्ट हनी बल के साथ रविवार को आई-20 सवारों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोमवार को आई-20 सवारों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में बहस के साथ हाथापाई भी हुई थी।

SSP डॉ. महताब सिंह का कहना है कि वारदात में शामिल 3 आरोपियों में से 2 की पहचान कर ली गई है। घायल करीयाम निवासी दीपा, भोरामाजरा का रहने वाला सूजल, बंगा का साहिल, पुन्नू निवासी रिफत हनी बल के पास काम करते थे।

2 किलोमीटर से गोलियां चलाते आ रहे थे आरोपी

आई-20 सवार युवक लगभग 2 किलोमीटर पीछे से गोलियां चलाते आ रहे थे। पीछे रास्ता खुला होने के चलते स्कॉर्पियो सवार हाथ नहीं आ पाए। इसके चलते जैसे ही स्कॉर्पियो भीड़ भाड़ वाले बाजार में पहुंची तो स्पीड कम हो गई। इस पर आई-20 कार सवारों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर स्कॉर्पियो पर फायर कर दिए। इनमें से 6 से ज्यादा गोलियां स्कॉर्पियो के फ्रंट शीशे पर लगी।

घायल अस्पताल में भर्ती।

अब जानिए क्या था पूरा मामला

बता दें कि सोमवार दोपहर बाद बंगा के बस स्टैंड के पास आई-20 कार सवारों ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। गोलियां लगने से 4 युवक बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जबकि एक की मौत हो गई थी।

दुकानदारों के मुताबिक, 2 कारें एक-दूसरे का पीछा कर रही थीं। इनमें एक गाड़ी स्कॉर्पियो थी। इसका पीछा कर रही दूसरी कार में सवार युवकों ने बंगा बस अड्डे पर पहुंचते ही 35-40 राउंड गोलियां चलाई थीं।

इससे स्कॉर्पियो में सवार हनी बल, साहिल, दीपा, सूजल और रिंपल घायल हो गए। सभी को बंगा के गुरु नानक मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां से गंभीर घायल रिंपल को लुधियाना रेफर किया था मगर उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि गोलियां चलाने वाले और घायल युवकों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। इन पर किस थाने में क्या केस हैं, उनकी डिटेल भी निकाली जा रही है। सभी युवक 25 से 30 साल की उम्र के हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising