नई दोस्त बनीं शर्लिन और राखी सावंत की लड़ाई के वो 5 मौके, जब दोनों थीं एक-दूसरे के खिलाफ

20
नई दोस्त बनीं शर्लिन और राखी सावंत की लड़ाई के वो 5 मौके, जब दोनों थीं एक-दूसरे के खिलाफ

नई दोस्त बनीं शर्लिन और राखी सावंत की लड़ाई के वो 5 मौके, जब दोनों थीं एक-दूसरे के खिलाफ

राखी सावंत इस समय आदिल खान दुर्रानी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने अपने पति पर धोखाधड़ी से लेकर न जाने कितने संगीन आरोप लगाए हैं। उनको जेल तक भिजवा दिया है। इन सब के बीच एक्ट्रेस के सपोर्ट में कुछेक लोग सामने आए हैं। इसमें शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है। वह खुलकर राखी का साथ दे रही हैं और आदिल के खिलाफ इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। ये सब देखने के बाद अब लोग भी ताने मार रहे हैं। कह रहे हैं कि इनको तो ऑस्कर मिलना चाहिए क्योंकि दोनों एक नंबर की ड्रामेबाज हैं और दोनों एक-दूसरे की दुश्मन थीं। अब पक्की सहेली बन गई हैं।

आइए आज आपको एक बार फ्लैशबैक में ले चलते हैं, जहां इन दोनों ने एक-दूसरे के बारे में भद्दी-भद्दी बातें कही थीं।

Adil GF Call Leak: तनु और आदिल के भाई की कॉल रिकॉर्डिंग को राखी सावंत ने किया लीक, खोली गर्लफ्रेंड की पोलपट्टी

पहला मामला

अगस्त, 2021 में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने राज कुंद्रा को लेकर खूब बयानबाजी की थी। इस दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने शिल्पा शेट्टी के पति का सपोर्ट किया था। इस दौरान दोनों ने खूब एक-दूसरे के कैरेक्टर पर लांछन लगाए थे। गाली-गलौच तक की थी। साथ ही काम पर भी सवाल उठाए थे।

navbharat times -Adil Girlfriend Tanu: कौन है आदिल खान दुर्रानी की गर्लफ्रेंड तनु? सामने आई राखी सावंत की ‘सौतन’ की तस्वीर

दूसरा मामला

नवंबर, 2022 में जब साजिद खान (Sajid Khan) बिग बॉस 16 का हिस्सा बने थे। तब भी इन दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ कहा था। जब शर्लिन ने साजिद के खिलाफ पुलिस केस कर दिया था तब राखी ने कहा था- शर्लिन हर 6 महीने में किसी न किसी पर रेप का केस लगा देती है। उसको तो चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। इतना ही नहीं, राखी ने शर्लिन के रोने का भी मजाक बनाया था। कहा था- चार किलो का मेकअप लगा के, साड़ी पहन के मीडिया के सामने जाकर दूसरों पर दोष लगाती है। अभी 6 महीने रुको, तब किसी और के खिलाफ रेप का केस लेकर आएगी।

navbharat times -Priyanka On MC Stan: एमसी स्टैन का नाम सुन प्रियंका चाहर के चेहरे का उड़ा रंग, लोग बोले- बेचारी को जलन हो रही

तीसरा मामला

फिर शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को जवाब दिया था। उन्होंने उनको साजिद खान का टॉमी कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने राखी को दिमाग से पैदल भी करार दिया था। कहा था कि वह मीडिया के सामने दिनभर आदिल-आदिल करती रहती हैं। हर 3-4 महीने में नए बॉयफ्रेंड्स बनाती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने राखी का मजाक उड़ाया था। कहा था कि वह 31 किलो मेकअप लगाती है और अपने गंजे सिर को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशंस और विग का इस्तेमाल करती है। हर 6 महीने में पति का नाम बदलती है। शर्लिन ने राखी को चर्बी की दुकान भी कहा था।
navbharat times -Abdu-Salman Dance: ओ ओ जाने जाना…अब्दू रोजिक को गोद में उठा सलमान खान ने किया डांस, फैंस बोले- वाह! बहुत मजे

चौथा मामला

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को गटर माउथ, पॉटी माउथ, चुड़ैल, भिखमंगी, घिनौनी, अश्लील औरत, बदजात, नौटंकी तक कहा था। क्योंकि राखी लगातार साजिद खान का साथ दे रही थीं और उनके बारे में भला-बुरा कह रही थीं। मामला यहीं रुका नहीं, राखी सावंत को शर्लिन चोपड़ा की वजह से अरेस्ट भी कर लिया था। उन पर आईटी एक्ट के तहर कई धाराएं लगी थीं और FIR दर्ज हुई थी। क्योंकि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी ने शर्लिन का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

navbharat times -MC Stan Photo: बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन ने कहा लोगों को शुक्रिया, प्रिंयका और शिव के फैन्स ने दोड़ा लिया

पांचवा मामला

आज ये दोनों साथ आ गए हैं। राखी और शर्लिन दोनों को ही एक-दूसरे की कंपनी पसंद आने लगी है। दोनों मेले में बिछड़े यार की तरह बर्ताव कर रही हैं। मीडिया में भी ये साथ-साथ स्टेटमेंट दे रही हैं। एक बार फिर इनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें शर्लिन चोपड़ा पपाराजी के सामने आदिल की बुराई कर रही हैं और राखी सावंत उनका सपोर्ट कर रही हैं।