दिल्ली बाढ़ पर सियासत तो बरसे हरियाणा सीएम, बोले- हथिनी कुंड बैराज क्या है, जानते हैं आप नेता?

4
दिल्ली बाढ़ पर सियासत तो बरसे हरियाणा सीएम, बोले- हथिनी कुंड बैराज क्या है, जानते हैं आप नेता?

दिल्ली बाढ़ पर सियासत तो बरसे हरियाणा सीएम, बोले- हथिनी कुंड बैराज क्या है, जानते हैं आप नेता?

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानी के मुद्दे पर दिल्ली को फिर घेरा है। दिल्ली में आए पानी के मामले में दिल्ली और पंजाब सरकार मिलकर हरियाणा को घेर रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को यह यह तक पता नहीं कि बैराज क्या होता है। अगर अज्ञानता का पुरस्कार किसी को देना हो तो वह दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेताओं को देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आपदा में सियासी भाषा बोलना उनके स्वभाव में नहीं है। जब सामने वाले ऐसा बोलते हैं तो उत्तर जरूर देना पड़ेगा। हथिनी कुंड बैराज क्या होता है, इस बारे में आम आदमी पार्टी के नेताओं को जानकरी नहीं है। बैराज में एक नदी होती है, उसकी साइड में नहरें निकाली जाती हैं। नदी पानी के बहने का प्राकृतिक स्रोत है। नहरें सिंचाई विभाग की जरूरत के हिसाब से चलती हैं। यहां पश्चिमी यमुना और पूर्वी यमुना नहर है। पूर्वी यमुना की कुल क्षमता पांच हजार क्यूसेक है। पश्चिमी की 18 हजार क्यूसेक है। पानी जब एक लाख क्यूसेक तक होता है, तब तक 23 हजार क्यूसेक दोनों नहरों में निकालते हैं, बाकी यमुना में जाता है।

सीएम ने कहा कि एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी होने के बाद सीडब्ल्यूसी के निर्देश हैं कि दोनों नहरों का पानी तुरंत बंद किया जाए। इसकी वजह ये है कि उसके बाद पानी नहरों में चलेगा तो पानी के प्रेशर से पत्थर आते हैं और नहर के गेट को नुकसान हो सकता है। वह पानी मैदानी इलाकों में फैल जाता है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा और अंबाला में बंद हुए स्कूल… जानें हथिनी कुंड बैराज के 18 गेट खुले तो कैसे आ रही आफत

‘आप नेताओं में तकनीकि ज्ञान का अभाव’

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नेचुरल सोर्स नदी है, सारा पानी उसमें जाना चाहिए। यह नियम एक्सपर्ट का है। तकनीकी ज्ञान के अभाव में दिल्ली व पंजाब में आप के नेता बार-बार बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी दिल्ली का दौरा कर चुकी है। विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

चंडीगढ़ से उड़ान नहीं भर सका सीएम का हेलिकॉप्टर

मौसम की खराबी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलिकॉप्टर शनिवार को चंडीगढ़ से नहीं उड़ सका। उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए करनाल, फतेहाबाद और सिरसा आना है। इसके बाद वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिए हिसार के लिए रवाना हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री कैथल में रुके, जहां उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करके बाढ़ का जायजा लिया। इस बीच मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ से चलकर कैथल पहुंचा और वह कैथल से हेलिकॉप्टर में सवार होकर आगे बढ़े।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News