Advertising
Home Top stories दतिया अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन में कथित लापरवाही: भाजयुमो नेता...
Advertising
<

दतिया अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन में कथित लापरवाही: भाजयुमो नेता ने विधायक पर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने में नाकामी का आरोप लगाया – datia News

1
दतिया अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन में कथित लापरवाही:  भाजयुमो नेता ने विधायक पर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने में नाकामी का आरोप लगाया – datia News

दतिया अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन में कथित लापरवाही: भाजयुमो नेता ने विधायक पर स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने में नाकामी का आरोप लगाया – datia News


दतिया जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संघर्ष यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विधायक बदलने के बाद से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बदतर होती जा रही हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि न तो विधायक अस्पताल का निरीक्षण करते हैं और न ही मरीजों की स्थिति जानने का प्रयास करते हैं। कम से कम सप्ताह में एक बार अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए और समस्याएं विधानसभा में उठानी चाहिए। प्रसूता के ऑपरेशन में कथित लापरवाही से जुड़ा है मामला
दरअसल, यह मामला हाल ही में एक प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान हुई कथित लापरवाही से जुड़ा है। संघर्ष यादव ने बताया कि भागौर निवासी 26 वर्षीय रूबी को देर रात प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। पूर्व में सिजेरियन डिलीवरी होने के कारण तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के बाद उसे एचडीयू में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। सुबह जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड में पेट के अंदर रक्तस्राव पाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों को दोबारा सर्जरी करनी पड़ी। आरोप है कि पहली सर्जरी में गंभीर लापरवाही हुई, जिससे एक से दो लीटर तक खून बह गया। परिजनों ने तत्काल मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद संघर्ष यादव अस्पताल पहुंचे और 8 यूनिट ब्लड की व्यवस्था कराई। लापहरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अस्पताल का स्टाफ संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा था। ब्लंडर करने के बाद भी स्टाफ का व्यवहार हैरान करने वाला था। हालांकि, कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा सहयोग मिलने की बात भी उन्होंने स्वीकार की। यादव ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई पहल कर रही है, वहीं दतिया में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के बीच समन्वय की कमी से हालात बिगड़ रहे हैं। उन्होंने लापहरवाह डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अस्पताल प्रबंधन में सुधार की मांग की है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising